फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Effect of rain visible in government offices, police stations submerged

Kanpur News: सरकारी कार्यालयों में दिखा बारिश का असर, थाने हुए जलमग्न

Sat, 06 Jul 2024 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Effect of rain visible in government offices, police stations submerged
इटावा/सैफई। शनिवार को जिले में हुई तेज बारिश का असर सरकारी कार्यालयों में भी दिखाई दिया। शहर स्थित कार्यालयों सहित कई थानों में जलभराव हो गया। इससे कार्यालयों में आने वाले फरियादियों सहित कर्मचारियों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बारिश शुरू होते ही शास्त्री चौराहे के पास प्रधान डाकघर परिसर में जलभराव हो गया। परिसर में जलभराव के कारण ग्राहकों को पानी में घुसकर जाना पड़ा। डाकघर में आए एकता कॉलाेनी निवासी प्रशांत पाल ने बताया कि उनकी डाकघर में पॉलिसी है उसी काम से आए थे, परिसर में जलभराव के कारण उसमेंं घुसकर जाना पड़ा। अब सरकारी कार्यालयों का अगर ये हाल है तो गलियों में जलभराव से कैसे निजात मिलेगी। वहीं सैफई स्थित मेडिकल विश्वविद्यालय परिसर की सड़कों पर भी जलभराव हो गया। इसके साथ ही सैफई थाना परिसर में पानी भरने से कर्मचारियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन


--------------
नाला ओवर फ्लो से दुकानों में भरा पानी
चकरनगर। कस्बे में सुबह से ही बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। जो देर शाम तक चलता रहा। कस्बा हनुमंतपुरा में नाला ओवर फ्लो हो गया, इससे पानी दुकानों में भरने लगा। कुछ दिन पूर्व ही इस नाले की सफाई करवाई गई थी। ग्राम प्रधान राहुल कुमार ने बताया कस्बा में अतिक्रमण की वजह से जेसीबी से नाला सफाई नहीं हो पाई इसके कारण नाला ओवरफ्लो हो गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------
उपडाकघर परिसर में भरा पानी
बकेवर। शनिवार की बारिश से नगर में कई जगह जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। इटावा मार्ग पर स्थित उपडाकघर परिसर में पानी भर गया। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed