{"_id":"68a77c77446132bfef04720e","slug":"education-provides-knowledge-skills-and-confidence-in-children-beo-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-130714-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा बच्चों में ज्ञान कौशल और आत्मविश्वास प्रदान करती : बीईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा बच्चों में ज्ञान कौशल और आत्मविश्वास प्रदान करती : बीईओ
Fri, 22 Aug 2025 01:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
रसूलाबाद। शिक्षा बच्चों को बेहतर नागरिक बनने और समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए तैयार करती है। यह उन्हें ज्ञान कौशल और आत्मविश्वास प्रदान करती है जो उन्हें जीवन में सफल होने में मदद करते हैं। ये बातें निपुण भारत मिशन के प्रशिक्षण में गुरुवार को बीईओ अजब सिंह ने कहीं।
मां वैष्णो देवी डिग्री कॉलेज रसूलाबाद में चल रहे पांच दिवसीय एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमैरेसी) और एनसीईआरटी आधारित पाठ्य पुस्तक प्रशिक्षण के दूसरे बैच का गुरुवार को समापन किया गया। यहां पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अजब सिंह ने शिक्षकों से कहा कि शिक्षा बच्चों के भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। कहा कि जिस मनोयोग से उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त किया है उसी ऊर्जा और समर्पण के साथ वे विद्यालय स्तर पर बच्चों की पढ़ाई कराएं। प्रत्येक परिषदीय विद्यालय को एक ब्रांड के रूप में पहचान दिलाएं और घटते हुए नामांकन व उपस्थित की समस्या को दूर करें।
एआरपी सोनू सिंह ने कक्षा तीन में अंग्रेजी विषय की नई पुस्तक संतूर से प्रतिभागियों को अवगत कराया। संदर्भदाता पारुल निरंजन ने अंग्रेजी विषय के अभ्यास कार्य के महत्व को विस्तार पूर्वक शिक्षकों को बताते हुए कहा कि बच्चों को अभ्यास कार्य अवश्य दें। प्रतिदिन स्कूल में अभ्यास कार्य चेक करें। संदर्भदाता हिमांशु गुप्ता ने समय सारणी के अनुपालन के साथ विज्ञान किट, गणित किट, टीएलएम, खेल सामग्री और पुस्तकालय के प्रभावी उपयोग करने के लिए शिक्षकों से कहा। प्रशिक्षण में दिनेश कुमार, मुकेश दिवाकर, रामनाथ, रवि प्रताप सिंह, विमल सचान, अमरेश कुमार, दुर्गेश कुमारी, सृष्टि कमल, कृष्णा देवी आदि शिक्षक रहे।