फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Up News ED Raids SP MLA Irfan Solankis Residence in Uttar Pradesh News in Hindi

UP: इरफान सोलंकी और उनके भाई समेत पांच के घर ईडी का छापा, बिल्डर हाजी वसी समेत शामिल हैं ये लोग

Thu, 07 Mar 2024 08:46 AM IST
आकाश दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 07 Mar 2024 08:46 AM IST
सार

Kanpur News: सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई के घर पर ईडी ने छापा मारा है। गुरुवार तड़के सुबह अफसरों की टीम अचानक उनके घरों पर पहुंची है। धनशोधन से जुड़े मामले में यह कार्रवाई बताई जा रही है।

विज्ञापन
Up News ED Raids SP MLA Irfan Solankis Residence in Uttar Pradesh News in Hindi
सपा विधायक के घर ईडी की छापेमारी - फोटो : एएनआई

विस्तार

कानपुर में आगजनी समेत अन्य अपराधिक मामलों में जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी व उनके भाई रिजवान सोलंकी के जाजमऊ डिफेंस कॉलोनी स्थित घर पर गुरुवार की सुबह ईडी की टीम ने छापेमारी की। इसके अलावा चाचा मेराज सोलंकी, बिल्डर हाजी वसी और बिल्डर शौकत की बेटी नूरी शौकत के घरों पर भी छापा मारा गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान इरफान और रिजवान दोनों के घरों में कोई सदस्य मौजूद नहीं थे। बताया गया कि परिवार के सदस्य महराजगंज गए हुए हैं। ईडी की टीम ने दोनों के घरों से अब तक की जांच में कुछ दस्तावेज उठाए हैं, जिनका सत्यापन चल रहा है।  गुरुवार सुबह लगभग छह बजे यूपी 32 नंबर की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां (भारत सरकार लिखी हुई) सपा विधायक इरफान सोलंकी के केडीए कॉलोनी जाजमऊ स्थित आवास पर पहुंची।

विज्ञापन

यहां पर थोड़ी देर रुकने के बाद वह करीब  600 मीटर दूर डिफेंस कॉलोनी स्थित उनके भाई रिजवान सोलंकी के घर पर पहुंची।  दोनों जगहों पर परिजन न होने के कारण गार्ड और नौकरों के जरिए ईडी टीम के सदस्य घर के अंदर दाखिल हुए। सूत्रों के मुताबिक अब तक की जांच में दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है।

आगजनी के आरोप में महराजगंज जेल में बंद हैं इरफान
सपा विधायक इरफान सोलंकी और रिजवान सोलंकी ने आगजनी के मामले में  दो दिसंबर 2022 को तत्कालीन पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड के बंगले पर पहुंचकर सरेंडर कर दिया था। उसके बाद से वह लगातार जेल में बंद है। सुरक्षा कारणों से उन्हें महराजगंज जेल में ट्रांसफर कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed