फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ED officials took away crucial evidence in the Rs 1,500 crore fraud case.

Kanpur News: ईडी के अधिकारी 1500 करोड़ की ठगी के मामले में ले गए महत्वपूर्ण साक्ष्य

Sun, 10 May 2026 02:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
ED officials took away crucial evidence in the Rs 1,500 crore fraud case.
कानपुर। कई देशों के करीब 700 लोगों से निवेश के नाम पर हुई लगभग 1500 करोड़ की ठगी में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी शुक्रवार को महाठग रविंद्रनाथ सोनी और उसके साथियों से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य ले गई। इनमें 24 एफआईआर की कॉपी, संपत्ति, सीसीटीवी फुटेज, व्हाट्सएप, सोशल मीडिया पर हुई बातचीत, 14 वीजा-पासपोर्ट का ब्योरा शामिल है। ईडी की टीम ने जांच अधिकारी, कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय, एसीपी कोतवाली आशुतोष कुमार समेत अन्य के साथ कई घंटे तक बातचीत की।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने 42.29 लाख की ठगी के मामले में फरार चल रहे दिल्ली के मालवीयनगर निवासी रविंद्रनाथ सोनी को गिरफ्तार किया था। उसकी गिरफ्तारी से 1500 करोड़ की ठगी की जानकारी हुई थी। यह ठगी की साजिश निवेश के नाम पर दुबई, यूएई और अन्य देशों में आयोजित की गई। कमिश्नरी पुलिस के पास कई शिकायतें आ गईं। काफी संख्या में शिकायतकर्ताओं ने पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से मुलाकात की। उनके निर्देश पर कोतवाली में 24 एफआईआर दर्ज की गईं। इसमें 10 एफआईआर जीरो शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस को रविंद्रनाथ सोनी के साथ कई फिल्म अभिनेता और खिलाड़ियों के नाम भी जुड़े मिले। उनको नोटिस भेजा गया। मामला करोड़ों रुपये की ठगी का था और घटना विदेश में हुई थी जिसकी वजह से ईडी, आयकर विभाग और अन्य एजेंसियां भी जांच में जुट गईं। करीब चार महीने पहले ईडी कोतवाली पुलिस ने एफआईआर व अन्य डिटेल ले गई थी। इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को ईडी के अधिकारी शहर आए थे। उन्होंने रविंद्रनाथ सोनी के बयान, चार्जशीट, उसकी पूर्व पत्नी स्वाति के बयान, सूरज जुमानी, गुरनीत कौर, विभास त्रिवेदी, अभिषेक सिंघल, दीपक चौधरी, मोहिनी आदि की जानकारी ली। यह कंपनी के कर्मचारी और पार्टनर के रूप में कार्य कर रहे थे। मोहिनी रविंद्रनाथ सोनी की दूसरी पत्नी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
दिल्ली के बैंक खाते में हुआ 23 करोड़ का लेनदेन
इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि रविंद्रनाथ सोनी के आईसीआईसीआई बैंक में 23 करोड़ का लेनदेन मिला है। अभी अकाउंट की जांच नहीं की गई है। इसकी पड़ताल कराई जाएगी। ईडी को इस अकाउंट की डिटेल दे दी गई है। रविंद्रनाथ सोनी ने कृभको और मोतीलाल ओसवाल कंपनी के म्यूचुअल फंड में काफी राशि लगाई है। यह जानकारी भी ईडी साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed