फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Economically Weaker Scheduled Castes (SSCs) Are Empowering Them Through PM Ajay Yojana

Kanpur News: पीएम अजय योजना से सशक्त हो रहे आर्थिक रूप से कमजोर अनुसूचित वर्ग के लोग

Sat, 06 Dec 2025 01:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 06 Dec 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Economically Weaker Scheduled Castes (SSCs) Are Empowering Them Through PM Ajay Yojana
रनियां। विसायकपुर स्थित एक होटल में शुक्रवार को गोष्ठी हुई। इसमें सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के उपाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद ने कहा कि पीएम अजय योजना से आर्थिक रूप से कमजोर अनुसूचित वर्ग के लोग सशक्त हो रहे हैं।
विज्ञापन

स्माल इंडस्ट्रीज एंड मैन्युफैक्चर एसोसिएशन के चेयरमैन हरदीप सिंह राखरा के नेतृत्व में यह कार्यक्रम हुआ। प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय (पीएम अजय योजना) के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि ने कहा कि समाज कल्याण विभाग की ओर से प्रशिक्षण प्राप्त कर बैंक से आसानी से व्यवसाय शुरू करने के लिए ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, ऋण में सरकार द्वारा अनुदान की राशि 10 हजार से बढ़ाकर 50 हजार की गई है। वित्त एवं विकास निगम में पहले से चल रही योजनाएं अब प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय (पीएम अजय) के तौर पर जानी जाएंगी। इसमें अनुसूचित जाति के लोग व्यक्तिगत के बजाय अब क्लस्टर (समूह) में अपना प्रोजेक्ट स्थापित कर कृषि और मृदा संरक्षण, लघु, सिंचाई, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन, खाद्य प्रसंस्करण, हस्तशिल्प और हथकरघा, उद्योग, बुटीक, ब्यूटी पार्लर आदि रोजगार शुरू कर सकते हैं। यहां एडीओ समाज कल्याण आलोक चौबे, चेयरमैन प्रतिनिधि रामकिशोर दिवाकर, समाजसेवी विष्णु कुमार गुप्ता, सुरेंद्र गौतम, देवेंद्र सिंह सहित उद्यमी विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed