{"_id":"67e5b4314ae3f21b6f0573bc","slug":"economically-weak-children-will-get-training-in-tsh-selection-will-be-done-through-trials-kanpur-news-c-362-1-ka11003-121225-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: टीएसएच में आर्थिक कमजोर बच्चों को मिलेगा प्रशिक्षण, ट्रायल से होगा चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: टीएसएच में आर्थिक कमजोर बच्चों को मिलेगा प्रशिक्षण, ट्रायल से होगा चयन
विज्ञापन
प्रशिक्षण की जानकारी देते पदाधिकारी।
- फोटो : स्वयं
कानपुर। आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के बच्चों के लिए विशेष निशुल्क प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा। इसके लिए बच्चों का चयन तीन अप्रैल को ट्रायल से किया जाएगा।
शिविर का उद्देश्य बच्चों को खेलों में निपुण बनाने के साथ उन्हें राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। यह बातें गुरुवार को टीएसएच में नगर निगम के अपर नगर आयुक्त जगदीश यादव ने दी।
उन्होंने बताया कि शिविर में बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, जूडो, कबड्डी, कराटे, शूटिंग, तैराकी, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो और कुश्ती सहित कुल 11 खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। टीएसएच के डायरेक्टर स्पोर्ट्स आरपी सिंह व डायरेक्टर ऑपरेशन पीके श्रीवास्तव ने बताया कि इस योजना के लिए अभी तक 571 फॉर्म वितरित हो चुके हैं।
विज्ञापन
इसमें 259 फॉर्म जमा भी हो चुके हैं। कराटे, बैडमिंटन, तैराकी और जूडो में अभ्यर्थियों की भागीदारी सबसे अधिक है। नगर निगम के माध्यम से इसके लिए प्रचार-प्रसार भी तेज किया गया है, ताकि अधिक से अधिक बच्चे इसका लाभ उठा सकें। इससे पहले हुए चार कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों ने राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस पर टीएसएच के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने उन्हें नकद पुरस्कार भी दिए हैं।