{"_id":"68794288238104033204fdbc","slug":"eating-fast-food-causes-calcium-deficiency-in-the-body-etawa-news-c-216-1-etw1005-128184-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: फास्ट फूड खाने से शरीर में हो रही कैल्शियम की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: फास्ट फूड खाने से शरीर में हो रही कैल्शियम की कमी
विज्ञापन
इटावा। फास्ट फूड के प्रति दिलचस्पी युवाओं को जवानी में ही बुढ़ापे वाले रोग दे रही है। पौष्टिक आहार न लेने से शरीर में कैल्शियम की कमी के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिला अस्पताल में हर रोज 40 से 50 मरीज पहुंच रहे है। डॉक्टर दवा के साथ पौष्टिक खाना खाने की सलाह दे रहे हैं।
जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एसएस नेगी ने बताया कि फास्ट फूड का अधिक इस्तेमाल करने से हड्डियों में कैल्शियम, फास्फोरस की कमी हो जाती है इसके चलते ऑस्टियोपोरोसिस बीमारी हो जाती है। इसमें पहले हड्डिया घिसने से जोड़ों में दर्द होता है। इससे बीमार लोग चलने में अक्षम हो जाते हैं। युवा वर्ग विशेष कर इससे प्रभावित हो रहा है। शरीर में लगातार विटामिन डी की मात्रा कम होने के चलते हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। जोड़ों में दर्द के चलते चलना दूभर हो जाता है।
शरीर में कैल्शियम की कमी के लक्षण
-शरीर में ऐंठन होना।
-शरीर थका हुआ महसूस होना।
-जोड़ों में दर्द रहना
-मांशपेशियों में अकड़न।
ये लें पौष्टिक आहार
-खाने में पौष्टिक भोजन को शामिल करें।
-दूध, दही व पनीर का अधिक इस्तेमाल करें।
-हरी पत्तेदार सब्जियों को भोजन के साथ लें।
-बादाम और काजू का सेंवन करें।
-मौसमी फल का प्रयोग करें।