फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Eat coarse grains, stay away from diabetes and obesity.

Kanpur News: मोटा अनाज खाइए, डायबिटीज, मोटापा से दूर रहिए

Tue, 06 Jan 2026 02:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Eat coarse grains, stay away from diabetes and obesity.
कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में पोषण सुरक्षा के लिए श्रीअन्न के महत्व पर सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उप्र कृषि अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक डॉ. परमेंद्र सिंह ने बताया कि मोटे अनाज के सेवन से मधुमेह, मोटापा की समस्या से निपटा जा सकता है। यह ग्लूटेन युक्त होते हैं और इनमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। मोटे अनाज एंटी ऑक्सीडेंट का स्रोत है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि श्रीअन्न में आयरन की उच्च मात्रा महिलाओं की प्रजनन आयु और शिशुओं में एनीमिया को रोकने में सक्षम है। विवि के लाल बहादुर शास्त्री सभागार में श्रीअन्न (मिलेट्स): वैज्ञानिक खेती से मूल्य वर्धन तक विषय पर कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के अध्यक्ष निदेशक शोध डॉ. आरके यादव ने बताया कि मोटे अनाज गेहूं और चावल की तुलना में सस्ते होने के साथ उच्च प्रोटीन, फाइबर, विटामिन तथा आयरन से भरपूर होेते हैं। इनमें कैल्शियम और मैग्नीशियम की प्रचुरता होती है।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी के निदेशक शोध डॉ. एसके चतुर्वेदी ने कुपोषण को कम करने तथा पोषक तत्वों की पूर्ति करने के लिए श्रीअन्न, स्थानीय उत्पादों के पौष्टिक गुणों के साथ उनकी प्रसंस्करण विधियों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर चंद्रशेखर महिला कृषक समिति की अध्यक्ष डॉ. विजय रत्ना तोमर, कुल सचिव डॉ. नौशाद खान, निदेशक बीज डॉ. विजय कुमार यादव, कृषक समिति के अध्यक्ष बाबू सिंह सहित ने भी जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान डॉ. महक सिंह, डॉ. एमजेड सिद्दीकी, डॉ. लोकेंद्र सिंह, डॉ. वीके कनौजिया, डॉ. विनोद प्रकाश, डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी डॉ. खलील खान मौजूद रहे। संचालन डॉ. अरविंद कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed