{"_id":"fa6d779f1ae12b25e0b6dcc9f4368124","slug":"eat-berries-sex-power-increase-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरीज खाएं, सेक्स पॉवर बढ़ाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरीज खाएं, सेक्स पॉवर बढ़ाएं
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Mon, 29 Feb 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्स पॉवर बढ़ाने के लिए दवाओं के बजाय बेरीज (ड्राई फ्रूट्स, जामुन, स्ट्राबेरी, बेर आदि) खाना ज्यादा फायदेमंद है। इससे साइड इफेक्ट नहीं होगा। साथ ही शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी। यह कहना है पद्मश्री, डॉ. बीसी राय अवार्ड विजेता और फोर्टिस अस्पताल नई दिल्ली के डॉ. अनूप मिश्रा का। वह कानपुर यूनिवर्सिटी में ‘बायो डायवर्सिटी, ट्रेडिशनल मेडिसिन एंड पब्लिक हेल्थ’ विषय पर आयोजित नेशनल सेमिनार में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि आधा मुट्ठी बेरीज सुबह 11 बजे और आधा मुट्ठी शाम पांच बजे खाने से अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। उन्होंने मोटापे और उससे जुड़ी बीमारियों पर भी प्रकाश डाला। बताया कि भारतीय महिलाएं बहुत कमजोर हैं। मांसपेशियों को मजबूत रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए महिलाओं और पुरुषों दोनों को वजन उठाना चाहिए।
केजीएमयू में तुक्का और लक नहीं चलेगा
केजीएमयू लखनऊ के वीसी प्रो. रविकांत ने कहा कि मेडिकल की पढ़ाई में तुक्का और लक नहीं चलेगा। स्टूडेंटों को पूरी किताब पढ़नी पड़ेगी। नई व्यवस्था बनाई है कि मेडिकल स्टूडेंटों और डॉक्टरों को तभी मार्कशीट दी जाएगी जब वह 100 फीसदी नंबर हासिल कर लेंगे। सेमिनार में कानपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. जेवी वैशंपायन ने कहा कि जब तक पब्लिक की हेल्थ ठीक नहीं होगी, देश तरक्की नहीं कर सकता। केजीएमयू लखनऊ के प्रो. राकेश कुमार दीक्षित ने ‘यूज ऑफ ट्रेडिशनल मेडिसिन इन पब्लिक हेल्थ’ पर विचार रखे। ऑर्गनाइजिंग चेयरमैन डॉ. प्रवीन कटियार, सेक्रेटरी डॉ. एके गुप्ता व डॉ. मुनीश रस्तोगी ने आभार ज्ञापन किया। इस दौरान प्रो. वीना रवि, प्रो. राकेश चंद्रा, डॉ. उमेश पालीवाल, डॉ. ब्रज मोहन मौजूद रहे।