फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Earning three times from organic farming

आर्गेनिक खेती से तीन गुना की कमाई

Thu, 20 Jan 2022 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Earning three times from organic farming
खेत में तैयार मटर की फसल दिखाते राजकुमार द्विवेदी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
रनियां। परंपरागत खेती के बजाय आर्गेनिक खेती कर कस्बे के राजकुमार द्विवेदी ने अलग पहचान बनाई है। दस बीघा खेत से शुरू हुआ सफर अब तीस बीघा तक पहुंच गया है। ऑर्गेनिक तरीके से कीटनाशक रहित अन्न व सब्जियों का दाम भी अधिक मिलता है। फसल लागत घट गई है तो आमदनी करीब तीन गुना हो गई है। खेतीबाड़ी का उनका तरीका अब अन्य किसान भी अपना रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बा निवासी राजकुमार द्विवेदी ने पिता स्व. नरेंद्र शंकर द्विवेदी से खेती की बारीकियां सीखी। शिक्षाशास्त्र में परास्नातक राजकुमार का रुझान आर्गेनिक खेती की तरफ हुआ तो उन्होंने खुद अध्ययन से बारीकियां सीखीं। दस बीघा खेत में आर्गेनिक खेती की शुरुआत की। बाद में आमदनी बढ़ी तो बीस बीघा खेत बलकट पर और ले लिया। केमिकल युक्त उर्वरक व कीटनाशकों का प्रयोग बंदकर वह पूरी तरह जैविक तरीके से फसलें उगाते हैं। खुद ही तैयार की गई जैविक खाद, डिकंपोजर व जीवामृत कीटनाशक का प्रयोग फसलों पर करते हैं। इससे लागत में काफी कमी आई तो आमदनी करीब तीन गुना बढ़ गई है। वह कहते हैं कि महंगे उर्वरक व कीटनाशक खेत की उर्वरा शक्ति को नुकसान करते हैं। आर्गेनिक तरीके से खेती कर प्रतिवर्ष करीब छह लाख की आमदनी हो रही है। अधिकांश अनाज घर से ही बिक जाता है। सब्जियां रनियां व चकरपुर मंडी में आढ़तियों को थोक बेचते हैं।
विज्ञापन

तीन और किसानों ने चुनी राजकुमार की राह
राजकुमार के नक्शेकदम पर तीन और किसान चल पड़े हैं। रनियां निवासी दीपू, रामकिशन व श्याम शुक्ला ने बताया कि अब वह भी आर्गेनिक खेती कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed