फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Earning from garbage in Ramaipur, cleanliness increased in the village

Kanpur News: रमईपुर में कचरे से कमाई, गांव में बढ़ी सफाई

Tue, 09 Sep 2025 02:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Earning from garbage in Ramaipur, cleanliness increased in the village
कानपुर। बिधनू ब्लॉक की रमईपुर ग्राम पंचायत ने स्वच्छता को आत्मनिर्भरता से जोड़कर एक बेहतर काम किया है। यहां स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 के तहत स्थापित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट और रिसोर्स रिकवरी सेंटर पंचायत की आय का साधन बन गया है। सोमवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने केंद्रों का निरीक्षण कर मॉडल की सराहना की। अन्य पंचायतों में इस तरह की व्यवस्था शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीपीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि पंचायत ने 16 लाख रुपये की लागत से यूनिट का निर्माण कर मशीनें खरीदीं। अब तक 9.5 टन प्लास्टिक अपशिष्ट एकत्र किया गया है। पंचायत ने नेचर नेक्स्ट फाउंडेशन और स्थानीय कबाड़ियों से समझौता कर प्लास्टिक की बिक्री शुरू की है। जिससे केवल प्लास्टिक से लगभग 6,000 रुपये की आय हुई है। लगभग 2,000 किलो वर्मी कंपोस्ट बेचकर पंचायत ने 25,000 रुपये से अधिक कमाए हैं। लगभग 425 घरों से नियमित कूड़ा उठान हो रहा है। करीब 350 ग्रामीण परिवार हर महीने 30 रुपये का यूजर चार्ज स्वेच्छा से जमा कर रहे हैं। पंचायत के ओएसआर खाते में डेढ़ लाख रुपये से अधिक राशि जमा हो चुकी है। डीएम ने रमईपुर की तरह अन्य ग्राम पंचायतों के केंद्रों को संचालित करने के निर्देश दिए। जिससे अन्य ग्राम पंचायतों के आय में बढ़ोतरी हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed