फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   each day huge empty purse atm

रुपयों के बिना ‘सिर पर रखे पहाड़’ की तरह गुजर रहा हर दिन

Sun, 11 Dec 2016 08:15 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 11 Dec 2016 08:15 PM IST
विज्ञापन
each day huge empty purse atm
बैंकों में अवकाश के चलते कैश का संकट और गहराया - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के अधिकतर लोगों के लिए एक-एक दिन सिर पर रखे पहाड़ की तरह गुजर रहा है। इसका कारण है उनके पर्स और एटीएम बूथ में नोट न होना। बारावफात की छुट्टी की वजह से सोमवार को भी बैंकें बंद रहेंगे। एटीएम पहले से ही खाली हैं। इस बीच भगवान से मनाइये कि कैश की जरूरत न पड़े।  यह संकट बैंकों में तीन दिन (10, 11, 12 दिसंबर) के अवकाश की वजह से और गहरा गया है। कैश की किल्लत से शहरवासी परेशान हैं। मरियमपुर अस्पताल से विजय नगर सब्जीमंडी चौराहा तक स्थित एचडीएफसी, बैंक ऑफ बड़ौदा और यूनियन बैंक के एटीएम से रविवार को भी पैसे नहीं निकले। काकादेव (नीरक्षीर चौराहा) में पीएनबी, एसबीआई, एचडीएफसी, इलाहाबाद बैंक और यूनियन बैंक के एटीएम बूथ का शटर तक नहीं उठा। गोपाला टॉवर से पहले पेट्रोल पंप के पास स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से भी कैश नहीं निकला। नमक फैक्ट्री चौराहा से गीता नगर रेलवे क्रासिंग की तरफ जाने वाली सड़क पर पांच एटीएम शो पीस बने रहे। गुरुदेव पैलेस चौराहा से पहले सिंडीकेट बैंक का एटीएम भी खाली है। कानपुर यूनिवर्सिटी से पहले जीटी रोड स्थित पेट्रोल पंप पर पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम हैं। पीएनबी का शटर गिरा था और बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम पर नो कैश का बोर्ड टंगा था। जीटी रोड के किनारे एसबीआई का एटीएम भी लोगों को मुंह चिढ़ाता रहा। 
विज्ञापन

एटीएम बूथ से मायूस होकर लौटे
दोपहर 12:30 बजे रावतपुर क्रॉसिंग स्थित एचडीएफसी के एटीएम की ओर लोगों को आता देखकर गार्ड पहले ही हाथ हिलाकर कैश न होने का इशारा कर देता था। आखिर में गार्ड ने एटीएम बूथ का शटर ही गिरा दिया। उधर दोपहर 12:50 बजे विकास नगर स्थित एचडीएफसी और स्टेट बैंक के एटीएम पर कैश न होने की सूचना चस्पा थी। दोपहर 2:15 बजे इंदिरा नगर स्थित एटीएम का शटर गिरा था। ज्ञान प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि यह एटीएम तो नौ नवंबर से खुला नहीं है। इसकी शिकायत एसबीआई के डीजीएम से भी की थी। उन्होंने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था लेकिन कुछ नहीं हुआ। कौशल ने बताया कि एटीएम न खुलने से लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। 
विज्ञापन

कई एटीएम बूथों पर नहीं थे कार्ड
पनकी कल्याणपुर रोड पर एचडीएफसी, ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स, यूको बैंक, पीएनबी के एटीएम बूथों के शटर नहीं उठे। आवास विकास कालोनी में इलाहाबाद बैंक, एसबीआई और विजया बैंक के एटीएम बूथों का भी यही हाल रहा। कई एटीएम बूथों पर गार्ड तक नहीं थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में भी संकट
मुस्लिम बहुल इलाकों के सभी एटीएम खाली हैं। चमनगंज मोहम्मद अली पार्क स्थित एसबीआई, एक्सिस बैंक का एटीएम, प्रेम नगर के पीएनबी, शफियाबाद चौराहे के यूनियन बैंक, बीओबी और सेंट्रल बैंक के एटीएम बूथ से लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। बेकनगंज का यूनियन बैंक के एटीएम में एक सप्ताह से कैश नहीं है। बारावफात के त्योहार पर एटीएम में पैसा नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। उधर बैंकों में अवकाश की वजह से कैश का संकट और गहरा गया है।

ससुराल के सहारे पत्नी का चल रहा इलाज
पटना निवासी राजीव को मरियमपुर अस्पताल में भर्ती गर्भवती पत्नी के इलाज के लिए पैसों की जरूरत थी। वह रविवार सुबह से शाम तक ब्रह्मनगर से शास्त्री नगर तक एक के बाद एक एटीएम के चक्कर लगाते रहे, लेकिन हर जगह से मायूस होकर लौटना पड़ा। बकौल राजीव शास्त्री नगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम तो चल रहा था लेकिन पैसे नहीं निकल रहे थे। कहा कि कैश खत्म हो गया है।  ब्रह्मनगर स्थित ससुरालवालों के सहारे पत्नी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed