फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   E-vehicle charging station reduced to a showpiece due to lack of electricity connection.

Kanpur News: बिजली कनेक्शन के अभाव में शोपीस बना ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन

Wed, 07 Oct 2026 02:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
E-vehicle charging station reduced to a showpiece due to lack of electricity connection.
आवास विकास महाबलीपुरम में नाले के दूसरी तरफ झाड़ियों के बीच बना चार्जिंग स्टेशन - फोटो : संवाद
कानपुर। शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए महाबलीपुरम में बनाया गया चार्जिंग स्टेशन बिजली कनेक्शन के अभाव में शोपीस बनकर रह गया है। स्टेशन से करीब 30 मीटर दूर लगे बिजली के पोल तक केबल तो पहुंचा दी गई है लेकिन कनेक्शन न होने से स्टेशन संचालित नहीं हो पा रहा है। नाले के पार झाड़ियों के बीच बने इस स्टेशन तक पहुंचना भी आसान नहीं है।
विज्ञापन


आसपास गंदगी और झाड़ियां होने के साथ उचित रास्ता नहीं होने से वाहन चालकों को परेशानी होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्टेशन स्थापित करने के बाद जिम्मेदार कंपनी और नगर निगम ने इसकी सुध नहीं ली। 10 किलोवाट क्षमता वाले इस स्टेशन पर एक साथ तीन इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज किए जा सकते हैं। ई-वाहन चालकों का कहना है कि इलाके में चार्जिंग सुविधा नहीं होने से उन्हें निजी चार्जिंग पॉइंट या घरों पर निर्भर रहना पड़ता है। उनका कहना है कि सरकारी स्टेशन शुरू होने से राहत मिलेगी। स्थानीय नागरिकों ने जल्द बिजली कनेक्शन देने, झाड़ियों की सफाई कराने और पहुंच मार्ग दुरुस्त कराने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed