Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   E-buses will run to Prayagraj from May

Kanpur News: मई से प्रयागराज तक दाैड़ेंगी ई-बसें

Wed, 25 Mar 2026 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
E-buses will run to Prayagraj from May
कानपुर। आसपास के शहरों के लिए जल्द ही ई-बसें दाैड़ लगाएंगी। इसके लिए जूही डिपो में चार्जिंग स्टेशन निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि मई से ये ई-बसें बसें चलने लगेंगी।
विज्ञापन

परिवहन निगम ने लखनऊ, प्रयागराज और झांसी जैसे मार्गों पर डीजल बसों की जगह ई-बसें चलाने की योजना बनाई है। इसी योजना के तहत कानपुर के जूही डिपो में चार्जिंग स्टेशन बन रहा है। आरजी मोबिलिटी कंपनी इस केंद्र का निर्माण करा रही है। यह कंपनी पहले चरण में 22 ई-बसों के साथ कानपुर से प्रयागराज तक सेवा देगी। परिवहन निगम केवल बिजली का कनेक्शन उपलब्ध करा रहा है। बाकी निर्माण कार्य कंपनी ही करा रही है। यहां कुल चार चार्जिंग पाइंट बनाए जाएंगे। परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार, चार्जिंग स्टेशन पर मंच तैयार है, अब सिर्फ पाॅइंट लगने बाकी हैं।
विज्ञापन

एक बस को चार्ज होने में डेढ़ से दो घंटे का समय लगता है। एक बार चार्ज होने पर बस करीब सवा दो सौ किलोमीटर तक चलती है। कानपुर से प्रयागराज की दूरी लगभग 205 किलोमीटर है। इसका अर्थ है कि बस यहां से चार्ज होकर प्रयागराज जाएगी और फिर वहां से चार्ज होकर कानपुर वापस आएगी। इसके बाद इन बसों का संचालन अन्य मार्गों पर भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन

आरजी मॉवलिटी कंपनी ही बसें चलवाएगी और चार्जिंग स्टेशन भी बनवा रही है। उम्मीद है कि मई से प्रयागराज तक ई-बसों की सेवा शुरू हो जाएगी। - महेश कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed