Kanpur: तीन नए रूटों पर चलेंगी ई-बसें, एमएसटी सेवा भी आज से होगी शुरू, बीस फीसदी सस्ता होगा सफर
कानपुर में शनिवार से तीन और रूटों पर ई-बसों का संचालन शुरू हो गया है। साथ ही, ई-बस सेवा के लिए एमएसटी सेवा शुरू हो गई है। इससे यात्रियों का सफर बीस फीसदी सस्ता होगा।
विस्तार
कानपुर में तीन नए रूटों पर 20 ई-बसों का संचालन शनिवार से शुरू हो गया है। अहिरवां के संजीवनगर स्थित डिपो से सांसद सत्यदेव पचौरी और देवेंद्र सिंह भोले ने सुबह 11 बजे हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। इन बसों में एमएसटी की सुविधा भी शुरू की जाएगी।
एमएसटी चार्जिंग सेंटर संजीवनगर, अहिरवां और फजलगंज में बनेंगी। ई-बस सेवा के प्रबंधक डीवी सिंह ने बताया कि तीन नए रूटों पर यात्रियों की मांग के मद्नेजर बस सेवा शुरू की जा रही है। इस सुविधा से सफर बीस फीसदी सस्ता होगा।
इन रूटों पर आज से चलेंगी बसें
- संजीवनगर, रामादेवी, मंगलाविहार, कोयलानगर, श्यामनगर, यशोदानगर बाईपास, नौबस्ता, कर्रही, जरौली, शास्त्रीचौक, दीप चौराहा, नंदलाल, फजलगंज, मरियमपुर, जेके मंदिर, आरटीओ दफ्तर, रावतपुर।
- संजीवनगर, रामादेवी, मंगलाविहार, कोयलानगर, श्यामनगर, यशोदानगर, किदवईनगर, बारादेवी, नंदलाल, दादानगर, अर्मापुर, भाटिया होटल, पनकी पड़ाव
- संजीवनगर, रामादेवी, टाटमिल, नौबस्ता, बर्रा, शास्त्रीचौक, विजयनगर, नमक फैक्टरी चौराहा, गुरुदेव पैलेस चौराहा, चिड़ियाघर, अटलघाट, गंगाबैराज
ये होगा किराया
0-3 किमी. 5 रुपये
3 से 6 किमी. 10 रुपये
6 से 10 किमी. 15 रुपये
10 से 14 किमी. 22 रुपये
14 से 19 किमी. 30 रुपये
एमएसटी पर होगी 20 प्रतिशत की छूट
ई-बस सेवा के लिए एमएसटी सेवा शुरू हो गई है। इससे 30 दिनों के कुल किराये पर 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी। मसलन अहिरवां से टाटमिल तक अगर एक हजार रुपये 30 दिनों का आने जाने का टिकट बनता है, तो उसकी एमएसटी 800 रुपये में बन जाएगी। एमएसटी बनवाने के लिए पूरी रकम एडवांस जमा करनी होगी।