{"_id":"65fb15cc4a6c3bbf720ae1b9","slug":"e-bus-service-remained-closed-for-the-third-day-will-start-from-today-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-110329-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: तीसरे दिन भी बंद रही ई-बस सेवा, आज से होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: तीसरे दिन भी बंद रही ई-बस सेवा, आज से होगी शुरू
Wed, 20 Mar 2024 10:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 20 Mar 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
रनियां। कानपुर से रनियां तक चलने वाली ई-बसें तीन दिन बंद रही। बुधवार को तीसरे दिन देर शाम तक बसे न आने से दैनिक यात्री परेशान रहे। इधर देर शाम चालकों, परिचालकों की अधिकारियों से मानदेय दिए जाने पर सहमति बन गई। अब गुरुवार से बसे नियमित चलने की उम्मीद है।
रनियां से प्रतिदिन 13 ई बस चल रही है। इसमें 8 ई बस घंटा घर और 5 रामादेवी रूट पर संचालन होती है। इन बसों में 26 चालक और परिचालक की ड्यूटी कर रहे है। अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के लिए 11 जनवरी को 13 बसे अयोध्या चली गई थी। वहां से वापस लौटने पर चालक और परिचालकों ने मानदेय कटौती किए जाने का आरोप लगा हड़ताल कर दी थी। हड़ताल के चलते कानपुर से रनियां फैक्टरियों में आने व रनियां से कानपुर जाने वाले सैकड़ों लोग परेशान हो रहे थे। बुधवार को भी बसें नहीं पहुंची। बुधवार को चालक परिचालक ने आरएम अनिल कुमार को ज्ञापन सौंपा है। इसके बाद चालकों को जानकारी दी गई कि उनके खाते में भुगतान भेजा जा रहा है। इसके बाद कुछ चालक अहिरावां से बसे लेकर शाम तक निकल लिए। आरएम अनिल कुमार ने बताया कि जिस कंपनी के तहत बस चालक व परिचालक काम कर रहे हैं, उनके अधिकारियों से वार्ता की गई है। चालक काम पर लौट गए हैं। अब नियमित बसें चलेंगी।