फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   E-auction of vacant plots of UPCDA on 27th

Kanpur News: यूपीसीडा के खाली प्लाॅटों की ई-नीलामी 27 को

Sat, 14 Feb 2026 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
E-auction of vacant plots of UPCDA on 27th
कानपुर। उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश को रफ्तार देने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने औद्योगिक और व्यावसायिक भूखंडों की मेगा ई-नीलामी शुक्रवार से शुरू कर दी है। 27 फरवरी को होने वाली ऑनलाइन ई-नीलामी में प्लाॅट लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन



ई-नीलामी पूरी तरह ऑनलाइन होगी। ई-नीलामी के लिए पंजीकरण और दस्तावेज डाउनलोड की प्रक्रिया 13 फरवरी से शुरू हो चुकी है। कैटलॉग डाउनलोड, प्रोसेसिंग फीस और ईएमडी जमा करने की अंतिम तिथि 23 फरवरी है। ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड की अंतिम तिथि 24 फरवरी है। ऑनलाइन ई-नीलामी 27 फरवरी है। निवेशक अधिकृत नीलामी पोर्टल पर लॉगिन कर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


इन जिलों में उपलब्ध हैं औद्योगिक प्लॉट

मथुरा, अमेठी, संभल, झांसी, जालौन, शाहजहांपुर, हमीरपुर, लखनऊ, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर और फतेहपुर समेत कई जिलों में औद्योगिक भूखंड उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों में व्यावसायिक भूखंड उपलब्ध

ई-नीलामी में बैंक्वेट हॉल, क्लब, कम्युनिटी सेंटर, अस्पताल, नर्सिंग होम, होटल, मल्टीप्लेक्स, ग्रुप हाउसिंग, वेयरहाउसिंग, पेट्रोल/सीएनजी फिलिंग स्टेशन, स्कूल, वर्किंग वुमन हॉस्टल समेत कई श्रेणियों के काॅमर्शियल प्लॉट शामिल हैं। उन्नाव, प्रयागराज, बाराबंकी, हरदोई, अमेठी और औरैया जैसे जिलों में मौके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed