फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   During the checking in Kannauj, the miscreants started running away after firing, after the encounter, the police arrested three

Kannauj News: चेकिंग के दौरान फायरिंग कर भागने लगे बदमाश, मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

Thu, 14 Jul 2022 10:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 14 Jul 2022 10:38 AM IST
सार

छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें शातिर बदमाश, उसके बेटे और एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा है कि इन बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस कई दिनों से घेराबंदी कर रही थी।

विज्ञापन
During the checking in Kannauj, the miscreants started running away after firing, after the encounter, the police arrested three
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली के सामने ताजपुर रोड पर बुधवार देर रात पुलिस और बाइक सवार बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग के बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में कुख्यात बदमाश धर्मा और उसका बेटा अनुज भी शामिल है।

विज्ञापन

बता दें कि बिसनुगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम उस्मानपुर निवासी धर्मा शातिर अपराधी है। उस पर लूट ,हत्या अपहरण आदि के लगभग 25 मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। बुधवार देर रात धर्मा अपने बेटे अनुज और गांव निवासी भूरा के साथ बाइक से किसी घटना को अंजाम देने के लिए जा रहा था। इसकी जानकारी छिबरामऊ कोतवाली पुलिस को हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने कोतवाली के सामने ताजपुर रोड पर ही घेराबंदी  कर दी। पुलिस को देखकर धर्मा और उसके साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इसी दौरान पुलिस से बचने के लिए धर्मा का बेटा अनुज नाले में कूद गया, लेकिन  पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने धर्मा, अनुज और भूरा को भी हिरासत में ले लिया। घटना को लेकर पुलिस फिलहाल बहुत जानकारी नहीं दे रही है। कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने इस बात की पुष्टि की कि तीनों को पकड़ लिया गया है । अनुज भी शातिर अपराधी है और उस पर 10 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed