फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   durga pooja aur dashahare par suraksha vyavastha rahe pukhta

दुर्गा पूजा और दशहरे पर सुरक्षा व्यवस्था रहे पुख्ता

Fri, 20 Sep 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
durga pooja aur dashahare par suraksha vyavastha rahe pukhta
पुलिस अधिकारियों की बैठक लेते पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। दुर्गा पूजा, दशहरा और दीवाली को लेकर पुलिस अधिकारी अभी से सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी शुरू कर दें। हालात बिगड़ने और हिंसा होने पर जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई होगी। कानून व्यवस्था बेहतर रखने वाले ही पुलिस अधिकारियों की कुर्सी सलामत रहेगी। यह निर्देश गुरुवार शाम आईजी कानपुर जोन मोहित अग्रवाल ने फर्रुखाबाद और कन्नौज के पुलिस अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

गुरुवार शाम करीब सात बजे आईजी मोहित अग्रवाल ने कन्नौज के एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, एएसपी विनोद कुमार और फर्रुखाबाद के एसपी डॉक्टर अनिल मिश्रा, एएसपी त्रिभुवन सिंह और दोनों जनपदों के सीओ की कन्नौज पुलिस कार्यालय के सभागार में बैठक ली। उन्होंने थानावार अपराध समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जेल से छूटने वाले शातिर अपराधियों की निगरानी करें। आने वाले त्योहार दुर्गा पूजा, दशहरा, धनतेरस और दीवाली पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अभी से काम करना शुरू कर दें। दोनों जनपदों में निकलने वाली राम बरातों के रूट का निरीक्षण कर सभी समुदायों के लोगों के साथ बैठक कर सहयोग करने की मांग करें। अफवाह फैलाने वालों और विवाद भड़काने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। प्रतिदिन टीम के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराएं। वह स्वयं सभी पुलिस अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा कर कर रहे हैं। लापरवाह और अपराध नियंत्रण में फेल होने वाले पुलिस अधिकारियों को चार्ज नहीं दिया जाएगा। दोनों जनपदों की पुलिस त्योहारों पर सीमाओं को सील कर एक साथ आपरेशन आल आउट चलाकर चेकिंग करे। अक्सर अपराधी पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर दूसरों जनपदों से आकर वारदात कर भाग निकलते हैं। ऐसे अभियानों ने इन्हें आसानी से पकड़ा जा सकता है। खासतौर पर महिला संबंधी प्रकरणों और भीड़ हिंसा के आरोपियों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञापन

इस दौरान फतेहगढ़ सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़, कायमगंज सीओ अवनीश, मोहम्मदाबाद सीओ राजवीर सिंह, सदर कन्नौज सीओ श्रीकांत प्रजापति और तिर्वा सीओ सुबोध कुमार जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे सीओ
आईजी कानपुर जोन की उम्मीदों पर फर्रुखाबाद और कन्नौज के क्षेत्राधिकारी खरे नहीं उतरे। आईजी की परीक्षा में सिर्फ सीओ छिबरामऊ शेषमणि उपाध्याय ने बेहतर प्रदर्शन किया। दरअसल आईजी मोहित अग्रवाल ने सभी सीओ के कार्यों का मूल्यांकन किया। इसमें छिबरामऊ सीओ शेषमणि उपाध्याय ने 100 नंबर के मूल्यांकन में 77 अंक प्राप्त किए। इसके अलावा सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति ने 50 से 59 के मध्य, तिर्वा सीओ सुबोध कुमार जायसवाल ने 50 और फतेहगढ़ सीओ मन्नीलाल गौड़ को 63, कायमगंज सीओ अखिलेश राय को 50 से 59 के मध्य, अमृतपुर राजवीर सिंह गौर और मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह ने 50 से कम अंक प्राप्त किए। आईजी ने बताया कि खराब प्रदर्शन करने वाले क्षेत्राधिकारियों का अजनपदीय शाखा में स्थानांतरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed