फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dumpers collided on Yamuna bridge, highway jammed for five hours, vehicle riders were troubled

Kanpur News: यमुना पुल पर टकराए डंपर, पांच घंटे हाईवे पर रहा जाम, वाहन सवार हुए परेशान

Sun, 18 May 2025 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 18 May 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Dumpers collided on Yamuna bridge, highway jammed for five hours, vehicle riders were troubled
पुखरायां। कानपुर-झांसी हाईवे पर कालपी के पास यमुना पुल पर डंपर आपस में टकरा गए। इससे देहात जिले की सीमा के पिपरी तक जाम लग गया। वाहनों के जाम में फंसने से लोग परेशान रहे। करीब पांच घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

जालौन जिले के कालपी पुल के पास शनिवार दोपहर 11 बजे के करीब एक डंपर पीछे से दूसरे डंपर में जा टकराया। इसके बाद तेज रफ्तार से आ रहा एक और डंपर पीछे से जा टकराया। एक साथ डंपरों के आपस में टकराने से पुल पर जाम लगना शुरू हो गया। कानपुर से कालपी की ओर जाने वाले वाहन बीच सड़क पर खड़े होने लगे। इधर कालपी की ओर से आने वाले वाहन कालपी से आगे नहीं आ सके। काफी देर तक इंतजार करने के बाद कुछ वाहन सवार भोगनीपुर से विपरीत दिशा में कालपी की ओर जाने लगे। इससे स्थिति और बिगड़ गई।
विज्ञापन

करीब आठ किलो मीटर तक वाहनों के जाम में फंसे होने से वाहन सवार परेशान होने लगे। इधर जाम लगने की जानकारी मिलते ही भोगनीपुर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सीओ संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहनों को किनारे कराना शुरू किया। वहीं, कालपी से हाईवे के कर्मचारियों ने क्रेनों को लेकर दुर्घटनाग्रस्त डंपर हटवाए। इसके बाद चार बजे से वाहन रेंगकर आगे बढ़ने शुरू हुए। अपराध निरीक्षक राजपाल ने बताया कि डंपर कालपी कोतवाली में टकराए थे। जाम दोनों तरफ लग गया था। जिसको शाम चार बजे के करीब खुलवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

................
पानी के लिए परेशान दिखे राहगीर
हाईवे पर जाम लगने से कार, ट्रक, बस के अलावा हल्के वाहन भी फंस गए। जाम में फंसे राहगीरों में रमेश सिंह, मदन, जयशंकर, राजकिशोर, शिवराम, संदीप तिवारी, राकेश पाल, देव सिंह पाल, गगन यादव ने बताया कि 11 बजे से हाईवे पर जाम लगा है। कई घंटे जाम में फंसे रहने से लोग गर्मी में परेशान होने लगे। कई जगह तो सड़क किनारे दुकानों में लोगों को पानी मिल गया। कुछ जगह काफी दूर तक दुकानें नहीं थी, इससे लोग पीने के पानी के लिए परेशान रहे। इधर पुलिस कर्मियों ने भी कुछ लोगों की मदद की।

.................
सड़क किनारे बैठ गए लोग
जाम में घंटों इंतजार के बाद परेशान यात्री वाहनों से उतर कर सड़क किनारे बैठ गए। कई लोग जालौन, एट, जोल्हूपुर समय से नहीं पहुंच सके। इधर जाम लगने की वजह से दोनों तरफ से आवागमन बाधित रहा। स्थानीय लोगों को भी इससे परेशानी उठानी पड़ी। शाम चार बजे के बाद यातायात सामान्य हुआ तो लाेगों ने राहत ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed