फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dumpers collided head on Kanpur Sagar Highway in Hamirpur

Hamirpur: कानपुर-सागर हाइवे पर दो डंपर आमने-सामने भिड़े, चालक और खलासी जिंदा जले

Mon, 03 Feb 2025 09:53 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 03 Feb 2025 09:53 PM IST
विज्ञापन
Dumpers collided head on Kanpur Sagar Highway in Hamirpur
आग का गोला डंपर - फोटो : अमर उजाला

कानपुर सागर हाईवे (एनएच 34) पर छिरका गांव के पास दो डंपर आमने-सामने भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों आग का गोला बन गए। घटना में तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दोनों के खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको मौदहा सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


घटना के बाद हाइवे पर दोनों ओर 10 किमी लंबा जाम लग गया। डंपर करीब 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ रहा था। सोमवार की रात करीब 8:45 बजे हाईवे पर छिरका गांव के निकट दो डंपर आमने-सामने भिड़ गए। जिससे दोनों में आग लग गई।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिला सीतापुर के थानाक्षेत्र सिंधौली के ग्राम रेवरीपुरवा निवासी पंकज गौतम (30), हसनापुर थानाक्षेत्र के मानपुर निवासी हेल्पर अनिल (25) के साथ कानपुर की ओर से महोबा गिट्टी लेने जा रहा था। उसमें चालक का साला थाना लहपुर के गांव कुंभारनपुरवा निवासी कपिल (24) समेत एक अन्य व्यक्ति सवार था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर कानपुर की तरफ से महोबा गिट्टी लेने के लिए जा रहा था जिसमें चालक पंकज गौतम (30) पुत्र अंगने लाल निवासी ग्राम रेवरीपुरवा थाना सिधौली जनपद सीतापुर एवं हेल्पर अनिल (25) पुत्र राजकुमार निवासी मानपुर थाना हसनापुर जनपद सीतापुर व एक अन्य व्यक्ति सवार था।


छिरका गांव के पास कबरई से गिट्टी लेकर जा रहा दूसरा ट्रक सामने से टकरा गया। ट्रक में सवार उन्नाव जनपद के थाना हसनगंज के नेवलगंज गांव निवासी चालक विकास यादव (25) व हेल्पर हसनगंज थानाक्षेत्र के उलरापुर गांव निवासी कुंवर राजपूत (22) घायल हो गए। दोनों ट्रकों में सवार लोग केबिन में फंस गए। तेज धमाके के साथ टकराने से दोनों ट्रकों में आग लग गई। हादसे में पंकज उसका साला कपिल व दूसरे ट्रक के खलासी कुंवर राजपूत की जिंदा जलने से मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed