फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dumper hits bike and drags elderly woman for 70 meters; death sparks outcry

हादसे में गई जान: बाइक में टक्कर मार डंपर ने वृद्धा को 70 मीटर घसीटा, मौत से मचा कोहराम

Wed, 26 Aug 2026 09:38 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 26 Aug 2026 09:38 PM IST
सार

Kanpur News: हादसा नौबस्ता से गुजर रहे एलिवेटेड हाईवे पर हुआ। घायल बेटा चालक को पकड़ने पहुंचा तो धक्का मार भागा।

विज्ञापन
Dumper hits bike and drags elderly woman for 70 meters; death sparks outcry
सरोजनी देवी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौबस्ता से गुजर रहे एलिवेटेड हाईवे पर बुधवार दोपहर बाइक से जा रहे मां सरोजनी देवी (66)-बेटे दीपक को तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ने पकड़े जाने के डर से गाड़ी भगा दी। इससे वृद्धा डंपर के पहिए में फंस कर 70 मीटर तक घिसटती चली गईं। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरे छोर पर गिर कर घायल हुए बेटे ने दौड़ कर चालक को पकड़ने की कोशिश की तो वह धक्का देकर डंपर छोड़ भाग निकला।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजकर डंपर को कब्जे में लिया। बर्रा विश्वबैंक आई-ब्लॉक निवासी मातादीन यादव कर्रही में पत्नी सरोजनी देवी के साथ सब्जी बेचते हैं। बेटा दीपक वाहन चलाता है। एक शादीशुदा बेटी ममता, बहू और तीन पोते-पोतियां हैं। परिजन के मुताबिक सरोजनी अपने बेटे दीपक के साथ लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती देवर सुंदर को देख कर बुधवार को बाइक से घर लौट रही थीं। यशोदानगर बाईपास पर पूजा ढाबे के पास एलिवेटेड पुल पर हादसा हो गया। नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि डंपर जब्त किया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed