यूपी के हरदोई में हादसे के दौरान 1 की मौत 10 घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हरदोई में मंगलवार हुए हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गयी और 10 घायल लोग घायल हो गये। हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर डंपर ने पिकअप में पीछे से टक्कर मार दी। इस दौरान पिकअप पर सवार जोगेंद्र (40) पुत्र रामकिशन निवासी बंटा थाना सुरसा की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं पिकअप पर सवार अंशुल मिश्रा (16) पुत्र अवनीश निवासी भदैचा, कोतवाली शहर अनूप (28) पुत्र नारायण निवासी खुदई थाना सुरसा ,राजू (40)पुत्र गयादीन निवासी तुन्दवल थाना सुरसा ,अनूप (15) पुत्र कमलेश निवासी मझिला थाना सुरसा, प्रदीप (22)पुत्र रमेश चंद्र निवासी खुदई सुरसा, सुशील (40) पुत्र रामशरण निवासी फातियापुर सुरसा ,अनिल (28) पुत्र रामसनेही निवासी तेरिया थाना सुरसा, रविनंदन (30)पुत्र राजाराम निवासी खुदई थाना सुरसा, राम भजन (30) पुत्र नंद राम निवासी घमोइया थाना सुरसा और चालक प्रदीप निवासी सेमरा चौराहा थाना सुरसा घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है । इनमें से दो घायलों अनूप पुत्र नारायण और सुशील पुत्र राम रतन की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।