फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Due to unknown reasons the laborer hanged himself police sent the body for postmortem investigation started

Hamirpur: अज्ञात कारणों के चलते मजदूर ने लगाया फंदा…मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमॉटर्म के लिए भेजा, जांच शुरू

Sun, 02 Feb 2025 03:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 02 Feb 2025 03:48 PM IST
सार

Hamirpur News: मौदहा कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात कारणों के चलते मजदूर ने फंदा लगाकर जान दे दी पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Due to unknown reasons the laborer hanged himself police sent the body for postmortem investigation started
मामले की जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में  देर रात घर से निकले अधेड़ का शव गांव से कुछ दूर नीम के पेड़ पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मजदूर शराब का आदि बताया गया है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मांचा निवासी रामपाल (40) पुत्र घनश्याम ने शनिवार रात अपने घर से निकल कर मांचा और रमना के निकट नाले के पास नीम के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब ग्रामीणों ने पेड़ पर लटका शव देखा तो हड़कंप मच गया और आनन फानन में ग्रामीणों के घटनास्थल पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रामपाल मजदूरी कर अपना परिवार चलाता था और शराब पीने का आदि था। शराब पीने के कारण हुए गृह क्लेश को आत्महत्या के कारण के रूप में जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल आत्महत्या कारण ज्ञात नहीं हो सका। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित तीन मासूम बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed