फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Due to the online class in Corona era, habit of mobile

परेशानी: नींद में धांय-धांय कर मुंह से बंदूक चला रहे गेम के लती बच्चे, रिकवरी में आ रही दिक्कत

Wed, 01 Jun 2022 01:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 01 Jun 2022 01:31 PM IST
सार

कोरोना काल के दौरान लैपटॉप और मोबाइल पर क्लास करते-करते बच्चे मारधाड़ वाले गेम खेलने के लती हो गए। मारधाड़ अब उनके दिमाग में बस गई है। गेम न खेलने देने पर वे उग्र हो जाते हैं और घर का सामान तोड़ने लग रहे हैं।

विज्ञापन
Due to the online class in Corona era, habit of mobile
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

धांय-धांय, मर गया, हा-हा-हा..। यह कोई फिल्म का डायलॉग नहीं है। स्वरूपनगर का रहने वाला पब्लिक स्कूल में कक्षा छह का छात्र राजू सोते वक्त यह बड़बड़ाता है। एक-दो दिन नहीं यह रोज का किस्सा है। खाना कम खाता है और पढ़ाई में पिछड़ गया है। गणित के फार्मूले याद नहीं रहते। घर वाले उसे जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. गणेश शंकर के पास ले आए।

विज्ञापन


उसकी काउंसिलिंग शुरू की गई है। मोबाइल पर गेम खेलने और इंटरनेट के लती होने के ऐसे तमाम केस हैं। इंडियन साइकेट्रिक सोसाइटी (आईपीएस) ने हालात के मद्देनजर 60 दिन का नुस्खा तैयार किया है। दरअसल, कोरोना काल के दौरान लैपटॉप और मोबाइल पर क्लास करते-करते बच्चे मारधाड़ वाले गेम खेलने के लती हो गए। मारधाड़ अब उनके दिमाग में बस गई है। गेम न खेलने देने पर वे उग्र हो जाते हैं और घर का सामान तोड़ने लग रहे हैं। हर्ष नगर के 12 साल के केशव ने अपना नया टीवी तोड़ डाला है।

विज्ञापन

वह अपने शरीर में नुकीली चीज से घाव कर लेता है। इन बच्चों की स्कूल से भी शिकायतें आने लगी हैं। इन्हें अश्लील साइटों पर जाने की भी लत लग रही है। सोसाइटी की हेल्पलाइन पर जो फोन आ रहे हैं, उनमें बताया जा रहा है कि बच्चों को हुक्का पीने, शराब पीने, सिगरेट आदि की लत बढ़ गई हैं।

इस तरह के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बच्चों में इससे डिप्रेशन, एंजाइटी भी हो रही है। इंडियन साइकेट्रिक सोसाइटी ने 60 दिन का कोर्स बनाया है। इसे तीन हिस्सों में बांटा गया है। पहले 20 दिन इंटरनेट देखने में हल्की बंदिश लगाई जाती है और इनाम दिया जाता है। इसी तरह अगले 20 दिन बंदिश के घंटे बढ़ा दिए जाते हैं और इनाम बड़ा कर दिया जाता है। आखिरी 20 दिन बंदिश और बढ़ती है और काउंसलिंग होती है।- डॉ. गणेश शंकर, वरिष्ठ मनोरोग विशेषज्ञ जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज

विज्ञापन

इसलिए लगती लत
इंटरनेट मोबाइल गेम खेलने या दूसरी साइटें लगातार देखने से डोपामीन न्यूरो केमिकल का मस्तिष्क में रिसाव होता है। इसे हैप्पी हारमोन भी कहते हैं। लती होने पर जब तक बच्चा गेम नहीं खेलता, उसका हैप्पी हारमोन नहीं रिसता। इससे वह बार-बार वही हरकत करता है। काउंसिलिंग और दवा से इसे ठीक किया जाता है।

शासन को गाइडलाइन भेजी
सोसाइटी ने बच्चों की स्थिति को लेकर शासन को गाइडलाइन भेजी है। इसमें सलाह दी गई कि स्कूलों में मनोरोग विशेषज्ञ या क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट की नियुक्ति की जाए। सबसे कम अंक पाने वाले 10 बच्चों और उनके परिजनों का काउंसलिंग कराएं। ऑटिज्म, अटेंशन डिफिसिट हाइपर काइनेटिक डिस्ऑर्डर, कमजोर मस्तिष्क वाले बच्चों के उपचार की व्यवस्था की जाए। बच्चों के बर्ताव पर ध्यान रखा जाए। साइकोलॉजिकल टेस्ट कराए जाएं।
विज्ञापन

कुछ तथ्य
- एकाकी परिवारों में दिक्कत अधिक
- संयुक्त परिवार टूटने से आ रही दिक्कत
- मां-बाप के आपसी झगड़े से बच्चों में बढ़ता स्ट्रेस
- दादी-नानी के न होने से इमोशनल सपोर्ट नहीं मिल पाता
- बाहर खेलने नहीं जाते, घर में किताबों के बाद मोबाइल व टीवी ही साधन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed