फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   due to terror villagers forced to leave house

दबंगों के आतंक से डरे परिवार, कई घरों में लगे ताले

Thu, 28 Jun 2018 06:20 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 28 Jun 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
due to terror villagers forced to leave house
न्याय की गुहार लगाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हमीरपुर जिले में राठ कोतवाली क्षेत्र के कैंथा गांव में दबंगों के डर से कई परिवार घर छोड़ने को मजबूर हैं। पीड़ितों ने बताया दबंग गांव में उन्हें घुसने नहीं दे रहे हैं। मारपीट करते हैं। सभी ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है।
विज्ञापन


कैंथा निवासी नरेश पुत्र कालीचरन, धू्रराम पुत्र चिरंजी, खलक सिंह पुत्र हरदयाल, दिलीप पुत्र भानुप्रताप सहित अन्य ने बताया गांव में अरविंद लोधी, प्रहलाद लोधी आदि उत्पात मचाए हैं। उनके घर, ट्रैक्टर और सामान तोड़ रहे हैं, मारपीट करते हैं। फायरिंग कर दहशत फैलाते हैं। खलक सिंह ने बताया दो दिन पहले वह घर के पास दुकान पर बैठा था। उसी दौरान आरोपी हाथ में बंदूक लेकर आए और उसे लाठी मार घायल कर दिया।
विज्ञापन


धूराम ने बताया दो दिन पहले उसकी बेटी की शादी थी। आरोपियों ने घर में घुसकर उत्पात मचाया और मारपीट की। कालीचरन ने बताया बेवजह उसे भी पीटा। दिलीप कुमार ने बताया तीन दिन पहले आरोपियों ने उसका घर और ट्रैक्टर तोड़ दिया। लोग जान बचाने के लिए घरों में ताला लगाकर रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं। कोतवाल एके सिंह ने बताया तहरीर मिली है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed