फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Due to repair work, electricity supply to 20,000 houses was disrupted for three hours.

Kanpur News: मरम्मत कार्य के चलते तीन घंटे गुल रही 20 हजार घरों की बिजली

Mon, 23 Feb 2026 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 23 Feb 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Due to repair work, electricity supply to 20,000 houses was disrupted for three hours.
रूरा। नगर के बिजली उपकेंद्र के यार्ड में पॉवर ट्रांसफार्मर के क्षतिग्रस्त कंडक्टर बदलने और यार्ड परिसर की सफाई आदि के लिए रविवार को सुबह तीन घंटे सभी फीडर की बिजली आपूर्ति बंद रही। 20 हजार घरों की बिजली गुल रही तो उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। फसल की सिंचाई के लिए किसान निजी नलकूप दोपहर में ही चला सके।
विज्ञापन

गर्मी से पहले उपकेंद्र के पॉवर ट्रांसफार्मरों के क्षतिग्रस्त इंसुलेटर बदलने और अन्य उपकरणों की अनुरक्षण कार्य के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में रविवार को रूरा उपकेंद्र में पॉवर ट्रांसफार्मरों के क्षतिग्रस्त इंसुलेटर बदलने का काम शुरू कराया गया। तय आठ बजे के बजाय आधे घंटे देरी से काम शुरू हो सका। मरम्मतीकरण में तीन घंटे लगे। इस दौरान उपकेंद्र से जुड़े नगर व देहात फीडर के अलावा निजी नलकूप फीडर से जुड़े करीब 20 हजार घरों की बिजली गुल रही।
विज्ञापन

तीन घंटे बिजली गुल रहने से कई घरों में इन्वर्टर दगा दे गए। तब लोगाें को जानकारी हुई। इधर कई घरों में पानी किल्लत भी रही। इधर किसानों को फसल सिंचाई के लिए इंतजार करना पड़ा। जेई नितिल उपाध्याय ने बताया कि गर्मी में बिजली की मांग अधिक होने से पॉवर ट्रांसफार्मर पर भार बढ़ेगा। इसको लेकर पहले से तैयारी की जा रही हैं। तीनों पॉवर ट्रांसफार्मर की जांच कर क्षतिग्रस्त कंडक्टर बदले गए। इसके साथ ही यार्ड में उगी झाड़ियों की सफाई कराई गई है। काम पूरा होने पर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed