फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Due to protests in Delhi, 11 trains were cancelled on Friday and 16 on Saturday; several trains, including the Kanpur Shatabdi and Shram Shakti, were affected.

Kanpur News: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के चलते शुक्रवार को 11, शनिवार को 16 ट्रेनें निरस्त, कानपुर की शताब्दी-श्रमशक्ति समेत कई ट्रेनें प्रभावित

Sat, 10 Oct 2026 02:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Due to protests in Delhi, 11 trains were cancelled on Friday and 16 on Saturday; several trains, including the Kanpur Shatabdi and Shram Shakti, were affected.
कानपुर। दिल्ली में शनिवार को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन और नई दिल्ली व हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के आसपास यातायात प्रभावित होने की आशंका के चलते रेलवे ने शुक्रवार को 11 और शनिवार को 16 ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। इनमें कानपुर की श्रमशक्ति एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस के अलावा यहां से होकर गुजरने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस, तेजस, राजधानी, संपूर्ण क्रांति और अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। ट्रेनों के निरस्त होने से पहले ही दिन कानपुर, प्रयागराज, लखनऊ और वाराणसी समेत कई शहरों के यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई। रेलवे ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर टिकट निरस्तीकरण के लिए अलग काउंटर बनाए हैं और यात्रियों की जानकारी के लिए सूचियां चस्पा की हैं।
विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह नई दिल्ली पहुंचने वाली ट्रेनों को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को ही 11 ट्रेनें निरस्त करने का निर्णय लिया गया। शुक्रवार रात 11 बजे के बाद कानपुर से नई दिल्ली जाने वाली श्रमशक्ति एक्सप्रेस के निरस्त होने से करीब 1600 यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई। रेलवे के अनुसार दो दिन में कानपुर से लगभग 12 हजार और प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी समेत अन्य क्षेत्रों के करीब 45 हजार से अधिक यात्रियों की यात्रा प्रभावित होगी। शुक्रवार रात तक सेंट्रल स्टेशन पर करीब 1500 यात्रियों ने टिकट निरस्त कराए। किराये का भुगतान यात्रियों के खातों में किया गया।
विज्ञापन




शुक्रवार को निरस्त रहीं ये 11 ट्रेनें

12451 श्रमशक्ति एक्सप्रेस

12559 शिवगंगा एक्सप्रेस

12581 बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस

12417 प्रयागराज-नई दिल्ली प्रयागराज एक्सप्रेस

12301 हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस

12313 सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस

20801 इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस

12309 राजेंद्र नगर टर्मिनल-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस

12393 राजेंद्र नगर-नई दिल्ली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस

22361 राजेंद्र नगर-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस

12487 जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल सीमांचल एक्सप्रेस

शनिवार को निरस्त रहेंगी ये 16 ट्रेनें

12033 कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस,

12034 नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल शताब्दी एक्सप्रेस

12452 श्रमशक्ति एक्सप्रेस

20451 सोगरिया-नई दिल्ली

12560 शिवगंगा एक्सप्रेस
12582 नई दिल्ली - बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस

82501 लखनऊ-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस,

82502 नई दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस

12418 नई दिल्ली-प्रयागराज एक्सप्रेस

12302 नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस

12314 नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस

20802 नई दिल्ली-इस्लामपुर मगध एक्सप्रेस

12309 राजेंद्र नगर टर्मिनल-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस

12310 नई दिल्ली–राजेंद्र नगर टर्मिनल तेजस राजधानी एक्सप्रेस

12394 नई दिल्ली-राजेंद्र नगर संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस

22362 नई दिल्ली-राजेंद्र नगर अमृत भारत एक्सप्रेस



टिकट निरस्तीकरण के लिए अलग काउंटर

कानपुर सेंट्रल के डिप्टी सीटीएम आकांशु गोविल ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट निरस्तीकरण और जानकारी देने के लिए अलग काउंटर खोले गए हैं। स्टेशन पर निरस्त ट्रेनों की सूचियां भी चस्पा की गई हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य कर लें, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed