{"_id":"6a2db4121dc52434070c7aa2","slug":"due-to-lack-of-drainage-in-sikhmapur-drain-water-is-flowing-on-the-road-kanpur-news-c-12-knp1074-1555327-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सिखमापुर में जल निकासी न होने से सड़क पर बह रहा परनालाें का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सिखमापुर में जल निकासी न होने से सड़क पर बह रहा परनालाें का पानी
Sun, 14 Jun 2026 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
पुखरायां। विकास खंड अमरौधा के सिखमापुर गांव में जल निकासी का बंदोबस्त नहीं हाेने और तालाब की खोदाई नहीं कराए जाने से परनालों का पानी मेनरोड पर भर रहा। जिसकी फरियाद ग्रामीणों ने बीडीओ से लेकर उच्चाधिकारियों से की लेकिन समाधान नहीं कराया गया। पांच वर्ष से सिखमापुर गांव के लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं गांव के मार्ग से आवागमन करने वाले अन्य गांवों के लोग भी परेशान होते हैं।
सिखमापुर गांव के संजय संखवार, अशोक कुमार, शिवशंकर, मोहम्मद रफीक, जान मोहम्मद, रामस्वरूप यादव, विमला, शिवकांती, बब्ली, सुनीता सहित ग्रामीणों ने बताया कि गांव के परनालों के पानी के निकासी नहीं होने से गांव के प्रमुख रास्ते में पानी भरता है। जिससे होकर सभी को निकलना पड़ता है। बदबू के कारण हर कोई परेशान हाेता है साथ ही बीमारी का भी खतरा बना हुआ है।
समस्या को लेकर ब्लॉक कार्यालय और संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की लेकिन निस्तारण आज तक नहीं कराया गया। गांव से होकर निकला यह रास्ता नोनापुर में देवराहट रोड से मिलता है। इस रास्ते से देवराहट समेत आसपास के गांवों के लोग सीधे पुखरायां बाईपास में निकलते हैं। अब यह रास्ता आवागमन के लिए महफूज नहीं है। आरसीसी सड़क उखड़ गई है, गहरे गड्ढे हो गए हैं। अनजान लोग बाइकों से गिरकर घायल हो जाते हैं। गांव में तालाब के आगे से ही झांसी-लखनऊ रेल रूट ऊंचाई से निकला है। जिसके कारण तालाब की खोदाई कराके इस समस्या का समाधान कराया जा सकता है। पूर्व में तत्कालीन एसडीएम ने नाप जोख कराई थी इसके बाद कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
................................
तालाब खोदाई ही समस्या के समाधान का विकल्प
फोटो-14- प्रेम सिंह यादव। संवाद
सिखमापुर गांव में जल निकासी का एक ही विकल्प है कि तालाब की खोदाई कराई जाए या फिर नाला बनाकर रेलवे लाइन के नीचे से निकाला जाए। इस समस्या का जल्द समाधान कराया जाना चाहिए। - प्रेम सिंह यादव
.......................
फोटो-15- प्रीती देवी। संवाद
सिखमापुर गांव की सड़क पानी भरे रहने से गहरे गड्ढों में तब्दील हो गई है। जिम्मेदार समस्या का निस्तारण कराने पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जलभराव की वजह से संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। - प्रीती देवी
...........................
फोटो-16- कमला देवी। संवाद
परनालों के जलभराव से गंदगी में जीना मुश्किल है। गर्मी के दिनों यह हाल है। बारिश हुई तो स्थिति और भी खराब हो जाएगी। बरसात में तो घरों के अंदर तक परनालाें का पानी भर जाता है। इस समस्या से जल्द निजात दिलाई जाए। - कमला देवी
.....................
बयान.....
ब्लॉक में अभी हाल में ही चार्ज लिया है। सिखमापुर में जल निकासी की समस्या होने की जानकारी मिली है। तालाब खुदाई का स्टीमेट बनाकर मनरेगा से खोदाई कराके समस्या का समाधान कराया जाएगा। - विश्राम सिंह यादव, बीडीओ अमरौधा