{"_id":"6a3ae5bdac91267954094523","slug":"due-to-lack-of-budget-work-on-akbarpur-urban-drinking-water-scheme-has-slowed-down-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-144705-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बजट की कमी से अकबरपुर नगरीय पेयजल योजना का काम सुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बजट की कमी से अकबरपुर नगरीय पेयजल योजना का काम सुस्त
Wed, 24 Jun 2026 01:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। अमृत- 2.0 योजना में अकबरपुर नगर पंचायत की पेयजल पाइप लाइन विस्तार योजना का काम बजट की कमी से सुस्त है। इसकी वजह से योजना में शामिल पंद्रह हजार घरों में पाइप लाइन से जलापूर्ति का इंतजार बढ़ गया है। हालात ये है कि अब तक केवल 25 फीसदी काम ही पूरा हो सका है। जबकि काम पूरा कराने के लिए तय लक्ष्य समय सीमा पूरी होने में केवल तीन माह ही शेष हैं। ऐसे में टोटी से जलापूर्ति हो सकेगी इसके संशय है।
जिला मुख्यालय के नगर अकबरपुर में कुल 19 वार्ड हैं। करीब 76 हजार की आबादी है। पेयजल आपूर्ति के लिए दो ओवर हेड टैंक हैं। 11 वार्डाें में करीब 15 हजार घरों में पाइप लाइन से पेयजल आपूर्ति के लिए विस्तारीकरण योजना है। मंजूरी मिलने पर मार्च 2025 में काम शुरू कराया गया था। कुल नौ पानी की टंकियां व 25 नलकूप बनाए जाने हैं। जबकि 270 किमी पाइप लाइन डालनी है। जल निगम नगरीय ठेकेदार के जरिये करा रहा है।
कर्वी चित्रकूट की ठेकेदार फर्म एनकेजी इंफ्रा बजट की कमी से जूझ रही है। पूरी योजना लागत करीब 100 करोड़ है। इधर कराए गए काम के अनुसार सात करोड़ रुपये की मांग की गई थी। इसमें से केवल तीन करोड़ रुपये ही मिल सके हैं। यह धनराशि करीब आठ माह के इंतजार के बाद मिली है। इससे नगर में पेयजल योजना का काम सुस्त है। निर्माणाधीन सभी टंकियां अधूरी हैं। कई जगह काम रुका है। कई मोहल्लों में पाइप लाइन डालने का काम पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
अब तक करीब 25 फीसदी काम हो सका है। सितंबर 2026 में काम पूरा कराने का लक्ष्य ठेकेदार फर्म को दिया गया था, लेकिन जिस गति से काम हो रहा है इसमें एक साल में भी काम पूरा हो पाएगा इसमें संशय है। नगर के दीपक, जगदीश व आनंद आदि ने बताया कि पेयजल पाइप लाइन व टंकी निर्माण का काम धीमी गति से हो रहा है। इससे टोटी से जलापूर्ति का इंतजार बढ़ गया है।
...................
खराब हैंडपंप से हो रही पेयजल किल्लत
अकबरपुर के कई मोहल्लों में हैंडपंप खराब पड़े हैं। खराब हैंडपंपों को दुरुस्त कराने की कार्ययोजना बनी है लेकिन एक साथ सभी हैंडपंप ठीक कराया जाना संभव नहीं है। फिलहाल तीस हैंडपंप रीबोर के लिए चिह्नित किए गए हैं। इन हैंडपंपों के ठीक होने तक पेयजल किल्लत बनी है। अकबरपुर के कालीगंज में हास्टल के पास लगा हैंडपंप अर्से से खराब है। नवीपुर में बस अड्डे के सामने हैंडपंप खराब है। जबकि तहसील के सामने लगा हैंडपंप भी खराब हो गया है।
...............
बयान....
बजट की कमी से अकबरपुर नगरीय पेयजल विस्तारीकरण योजना में काम धीमा है। करीब आठ माह बाद तीन करोड़ रुपये मिले हैं। जबकि मांग सात करोड़ रुपये की थी। टंकियां बनाने का काम तेजी से कराया जाए इसके लिए ठेकेदार को निर्देशित किया गया है। जहां काम रुका है वहां जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा। - अजमल हुसैन, एक्सईएन जल निगम नगरीय