फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Due to fear of execution in Fatehpur, the girl student left studies, then lodged a report with the police

अब स्कूल जाएगी छात्रा: शोहदे के खौफ से छोड़ दी थी पढ़ाई, फिर किशोरी ने उठाया ऐसा कदम, हर कोई कर रहा है तारीफ

Fri, 14 Apr 2023 08:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 14 Apr 2023 08:53 PM IST
सार

Fatehpur Crime: राधानगर थाना क्षेत्र में एक छात्रा ने शोहदे से परेशान होकर 23 मार्च से स्कूल जाना कर बंद दिया था। अब उसने ऐसा साहसिक कदम उठाया है, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। इसके चलते छात्रा अब स्कूल जा सकेगी।

विज्ञापन
Due to fear of execution in Fatehpur, the girl student left studies, then lodged a report with the police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में शोहदे की हरकतों और धमकी के कारण स्कूल नहीं जा रही छात्रा ने हिम्मत भरा फैसला लिया। छात्रा ने अपनी बंद पढ़ाई फिर से शुरू करने के लिए शोहदे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। छात्रा के इस कदम की सराहना हो रही है। वहीं, पुलिस के महिला सुरक्षा के दावे पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन

राधानगर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी कक्षा 11 की छात्रा है। शहर के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है। वह साइकिल से प्रतिदिन स्कूल आती-जाती है। घर से शहर के बीच गांव अंदौली पड़ता है। छात्रा ने एफआईआर में बताया कि प्रतिदिन रास्ते में एक युवक साइकिल के सामने खड़ा हो जाता है।
विज्ञापन

वह अपने कपड़े उतारकर अश्लील बातें करता है। आरोप लगाया कि एक माह पहले रोड से नीचे नहर की तरफ घसीटकर ले जाने लगा। उसकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंचे, तो छोड़कर भाग निकला। सारी हदें पार होने पर परिजनों को आपबीती बताई। पिता ने मौके पर जाकर जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

शोहदा बना रहा था संबंध बनाने का दबाव
पूछताछ में सामने आया कि उसे परेशान करने वाला अंदौली का उस्मान है। पिता ने उसे समझाया कि बेटी पढ़ाई कर रही है। उसका भविष्य बर्बाद न करे। इस पर उसने पिता को भी जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद जब वह 22 मार्च को स्कूल जा रही थी, तभी उस्मान ने रास्ते में साइकिल रुकवाई और संबंध बनाने का दबाव बनाया।

परिजनों से मिली सामना करने की हिम्मत
इनकार करने पर दुष्कर्म की धमकी दी, तो अगले दिन से स्कूल जाना ही बंद कर दिया। परिजनों ने पढ़ाई छोड़ने से मना कर शोहदे का डटकर सामना करने की ताकत दी। इसके बाद उससे कानूनी कार्रवाई करने का फैसला लिया। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी जल्द ही पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed