{"_id":"6812718dffa3d0ea600a67a7","slug":"due-to-easterly-winds-urad-and-moong-are-getting-infected-with-slugs-farmers-are-worried-etawa-news-c-216-1-etw1002-124630-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पुरवाई से उड़द व मूंग में लग रही सूड़ी, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पुरवाई से उड़द व मूंग में लग रही सूड़ी, किसान परेशान
विज्ञापन
:फसल में दवाई का छिड़काव करता किसान ।
- फोटो : :फसल में दवाई का छिड़काव करता किसान ।
बकेवर। पुरवाई चलने से इस समय जायद की उर्दू और मूंग की फसल में सूड़ी व कीट का प्रकोप बढ़ा है। सूड़ी के प्रकोप से फसल की पौध सूख रही है। इस समस्या से किसान परेशान हैं। ऐसे में किसान फसल में बार-बार कीटनाशक का छिड़काव कर इस मुसीबत से छुटकारा पाने का प्रयास कर रहे हैं।
आलू व सरसों की फसल के बाद किसानों ने खाली पड़े खेतों में उड़द व मूंग की फसल की बुआई की है। इस समय ज्यादातर खेतों में यह दोनों ही फसलें खड़ी हुई हैं। आलू व सरसों की फसल में अगर नुकसान होता है तो किसान जायद की फसल से इसकी पूर्ति कर लेते हैं। अब जायद की उड़द व मूंग की फसल में रोग लगने से किसान परेशान हैं। बार बार कीटनाशक का छिड़काव करने से फसल की लागत भी बढ़ती जा रही है।
ब्लॉक क्षेत्र में 20 दिन से लेकर एक माह से अधिक की उड़द व मूंग की फसल खड़ी हुई है, जिसमें अधिकांश फसलों में सूड़ी लग रही है। यह सूड़ी रात की नमी में आकर पौधे से लिपटी रहती है और पौधे का रस चूस कर उसको सुखा देती है। महेवा ब्लाॅक में लगभग पांच हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में उड़द व मूंग की फसल का रकबा है।
विज्ञापन
जनता कॉलेज बकेवर के कृषि विशेषज्ञ डॉ एसके विश्वकर्मा के अनुसार पुरवाई के कारण खेतों में नमी है जबकि पछुआ हवा चलने से सूड़ी अपने आप नष्ट हो जाती है। उड़द-मूंग का पौधा ताकतवर होकर अच्छी ग्रोथ करता है। ऐसे में जरूरी है कि कीटनाशक का छिड़काव समय पर किया जाए।