फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Due to change in weather, patients of nose and ear infection increased by 1.5 times in OPD

Kanpur News: मौसम में बदलाव से ओपीडी में डेढ़ गुना बढ़े नाक-कान में संक्रमण के मरीज

Sun, 13 Apr 2025 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 13 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Due to change in weather, patients of nose and ear infection increased by 1.5 times in OPD
कानपुर देहात। मौसम में बदलाव से नाक व कान संबंधी समस्याओं के मरीज बढ़ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में शनिवार को नाक व कान से संबंधित रोगों के 130 मरीज पहुंचे। जबकि सामान्य दिनों में इनकी संख्या 80 से 90 रहती है। डॉक्टरोंं ने मौसम में बदलाव होने पर लोगों से ठंडी चीजों का सेवन करने से बचने व एलर्जी वाली चीजों को न खाने की सलाह दी है।
विज्ञापन

दो दिनों से मौसम में बदलाव के चलते रात में मौसम ठंडा व दिन में गर्म हो रहा है। इसके कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। कई लोगों को वायरल इंफेक्शन के साथ नाक, कान में परेशानी हो रही है। ऐसे मरीजों को जांच करने पर डॉक्टर तापमान में बदलाव के कारण नाक व कान में साइनस की झिल्लियां प्रभावित होने की बात कह रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इस कारण से कई तरह की एलर्जी होती हैं। मेडिकल कॉलेज में तैनात डॉक्टर अनुज शुक्ला ने बताया कि तापमान के बदलने पर नाक में सूजन, नाक बहना, बंद होना या खुजली हो सकती है। ठंडक के चलते छींक आना, आंखों में खुजली व पानी आने जैसे लक्षण हो सकते है। वहीं गर्मी में अक्सर लोगों के कान बहने की समस्या भी सामने आती है।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव से सामान्य दिनों की अपेक्षा ओपीडी में प्रतिदिन 150 मरीज पहुंच रहे हैं। शनिवार को उनके पास पहुंचे पुखरायां के अनवर ने बताया कि उनके कान में खुजली की समस्या बढ़ी है। कान खुजलाने के बाद शीटी जैसी बजने लगती है। इस पर डॉक्टर ने फोन का कम इस्तेमाल करने व ईयर फोन न लगाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अकबरपुर के पंकज ने बताया कि दो दिन से उनके दोनों कान में दर्द हो रहा है। कान के अंदर सरसराहट जैसी समझ में आती है। इस पर डाॅक्टर ने इंफेक्शन होनी की बात कह दवा दी। डॉक्टर अनुज ने बताया कि एलर्जी से बचाव के लिए घर को धूल से मुक्त रखें। एलर्जी वाली चीजें न खाएं। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। ठंडी चीजें खाने से परहेज करें। कान बहने पर उसमें पानी की एक भी बूंद न जाने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed