फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Due to brake failure on the highway, the school bus collided with the container and collided with the divider.

Kanpur News: हाईवे पर ब्रेक फेल होने से स्कूली बस कंटेनर से टकराकर डिवाइडर से भिड़ी

Sat, 07 Dec 2024 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Due to brake failure on the highway, the school bus collided with the container and collided with the divider.
इटावा। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर स्कूली बस के ब्रेक फेल हो गए। इस पर बस कंटेनर से टकराककर डिवाइडर से टकरा गई। बस में 20 बच्चे सवार थे, किसी को चोट नहीं आई। यहीं पर पीछे से आ रही वैन और ट्रक में टक्कर हो गई। इसमें भी कोई हताहत नहीं हुआ। हाईवे पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने जाम हटवाया।
विज्ञापन

फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव के पास नेशनल हाईवे पर आगरा की ओर जाने वाली लेन पर शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे इकदिल क्षेत्र स्थित जीसी जीनियस स्कूल की बस के ब्रेक फेल हो गए। बस आगे चल रहे कंटेनर में टकराकर हाईवे के किनारे डिवाइडर से जा टकराई। हादसे की जानकारी पर स्कूल का स्टाफ मौके पर पहुंचा और बच्चों को दूसरे वाहनों से घर भिजवाया। चालक अजय ने बताया कि बस के ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन

उक्त स्थान पर पीछे से आ रही वैन में ट्रक की टक्कर लग गई, वैन चालक नीरज निवासी जसवंतनगर ने बताया कि वह कानपुर से शादी समारोह में लौट रहे थे। वैन में उनके परिवार के चार बच्चों समेत सात लोग सवार थे। ट्रक की टक्कर से वैन क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन परिवार के किसी भी सदस्य के कोई चोट नहीं आई है। हादसे के बाद करीब आधा घंटे बाद पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि बस में सवार स्कूल के बच्चे हताहत नहीं हुए, मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात सुचारू करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed