फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Due to absence of e-buses, passengers traveling in autos are in danger

Kanpur News: ईं-बसें न होने पर ऑटो में खतरे में बीच सफर कर रहे यात्री

Thu, 01 Feb 2024 04:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Due to absence of e-buses, passengers traveling in autos are in danger
रनियां (कानपुर देहात)। जिले में चलने वाली 13 ई-बसें अयोध्या में चल रही हैं। इसको लेकर यहां यात्रियों के आवागमन में दिक्कत हो रही है। मजबूरी में लोग ऑटो से आवागमन कर रहे हैं। चालक नियम तोड़ कर मानक से अधिक सवारियां बैठा रहे हैं। लटक कर यात्रा करने से परेशानी होती है। कई बार लोग गिरकर घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन

इटावा या औरैया डिपो से कानपुर जाने वाली रोडवेज बसें पीछे के स्टॉपेज से भरकर आती हैं। इधर, रनियां से रामादेवी और घंटाघर जाने वाली ई-बसें 17 जनवरी को अयोध्या भेज दी गईं हैं। इसका फायदा ऑटो व टेंपो चालक उठाकर मनमानी कर रहे हैं। ये नियम तोड़ कर ठूंस कर सवारियां बैठातें हैं। आगे की सीट पर सवारियां लटका कर बैठातें हैं। ऐसे में खचाखच भरी ऑटों से कई बार सवारियां सड़क पर गिरकर घायल होती हैं। जबकि ऑटो या टेंपो से बाहर लटक कर बैठे यात्री संग हादसे का खतरा बना रहता है। जबकि ऑटों में चार सवारियां लेकर चलने की अनुमति हैं। वह भी निर्धारित रूट पर। मगर ऑटो चालक हाईवे पर फर्राटा भर रहे हैं। परिवहन के लिए रोडवेज या फिर अन्य सरकारी बसें न होने से मजबूरी में लोग जान खतरे में डालकर सफर कर रहे हैं। ई-बसें अयोध्या जाने से यह संकट बना है। ई बसों के हर दिन 26 फेरे लगते थे इसमें करीब पांच सौ से अधिक सवारियां सुगम सफर करती थीं। एसओ महेंद्र पटेल ने बताया कि ई-बसों के रूट पर फिलहाल न चलने से वाहनों की दिक्कत हो रही है। ऑटो में अधिक सवारी बैठा कर चलने वालों पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

----
इनसेट
ट्रैफिक पुलिस कर रही नजर अंदाज
रनियां। मैथा-रनियां मोड़ के पास हाईवे पर ऑटो और टैंपो रोक के बाद भी खड़े होते है। ई बसें न चलने से ऑटो चालकों ने मनमानी शुरू कर दी है। नजदीक ही ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी रहती है। इसके बाद भी ट्रैफिक पुलिस ऑटो चालकों की अराजकता को नजर अंदाज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
रूट पर ई-बसें नहीं दुश्वारी झेल रहे यात्री
ई बसें न चलने से ऑटो से सफर की दुश्वारी झेलनी पड़ रही है। किराया अधिक लगता है तो समय भी जाया होता है। लटक कर यात्रा करने से हादसे का खतरा भी रहता है।
-विकाश शर्मा
----
इटावा व औरैया की ओर से आने वाली रोडवेज बसें भरी होती है। सीएनजी बसें भी अकबरपुर से भरकर आती हैं। मजबूरी में ऑटो से सफर करना पड़ रहा है।
-अंकित सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed