फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   DUDA will construct eight roads and drains in Aasra Colony.

Kanpur News: डूडा बनाएगा आसरा कॉलोनी की आठ सड़कें व नालियां

Tue, 22 Sep 2026 01:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 22 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
DUDA will construct eight roads and drains in Aasra Colony.
कानपुर देहात। अकबरपुर में रूरा मार्ग किनारे बनी आसरा कॉलोनी के कच्चे रास्ते पक्के करने की कवायद हो रही है। इसके अलावा जल निकासी के लिए नालियां भी बनेंगी। फिलहाल मुख्य सड़क निर्माण की मंजूरी मिल चुकी है। करीब आठ लाख की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क बनेगी।
विज्ञापन

अकबरपुर में आसरा कॉलोनी में 888 आवास हैं। मौजूदा समय में करीब 480 परिवार यहां रहते हैं। कॉलोनी के सभी रास्ते कच्चे हैं। बारिश में जलभराव से रास्तों पर कीचड़ हो जाता है। इससे यहां रहने वाले परिवारों को आवाजाही में परेशानी होती है। करीब एक साल पहले कॉलोनी के लोगों ने सांसद अकबरपुर देवेंद्र सिंह भोले की कार रुकवाकर समस्या बताई थी। इसके बाद सांसद ने नगर निकाय प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद गहराई वाले मुख्य रास्ते पर मिट्टी भराई कराई गई लेकिन अभी भी जलभराव रहता है।
विज्ञापन

बीते दिनों डूडा की ओर से भेजे गए मुख्य मार्ग पर इंटरलॉकिंग के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई। करीब आठ लाख रुपये से मुख्य मार्ग पानी टंकी तक बनेगा। हालांकि अभी टेंडर प्रक्रिया नहीं हो सकी है। इधर अन्य सात मार्गों पर इंटरलॉकिंग, नाली बनाने और प्रकाश व्यवस्था के कार्य डूडा ने चिह्नित किए हैं। नगर निकाय प्रशासन से इन कार्यों को कराने के लिए अनापत्ति भी मिल गई है। जल्द डीपीआर मंजूरी के लिए सूडा भेजे जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीओ डूडा ऊषा सिंह ने बताया कि मुख्य सड़क बनाने के लिए ठेकेदार चयन की प्रक्रिया जल्द की जाएगी। इसके साथ ही अन्य सात मार्गों की इंटरलॉकिंग, मार्ग प्रकाश व्यवस्था व जल निकासी के लिए नाली निर्माण कराने के प्रस्ताव तैयार किए जाने हैं। नगर निकाय प्रशासन की अनापत्ति मिल गई है। जल्द आगे की प्रक्रिया की जाएगी। बजट मंजूरी पर काम कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed