{"_id":"5c8b5291bdec222ffc358e80","slug":"dsp-digambar-kushwaha-directed-to-policemen-lok-sabha-election-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएसपी ने पुलिसकर्मियों को दिए निर्देश, बोले- किसी के प्रभाव में न आएं, निष्पक्ष कार्रवाई करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएसपी ने पुलिसकर्मियों को दिए निर्देश, बोले- किसी के प्रभाव में न आएं, निष्पक्ष कार्रवाई करें
Fri, 15 Mar 2019 01:01 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 15 Mar 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
लोकसभा चुनाव में किसी के प्रभाव में न आएं। निष्पक्ष कार्रवाई करें। साथ ही कैश सीज करने के मामलों की वीडियोग्राफी जरूर करवाएं और आयकर विभाग को सूचना दें। कानपुर में आयोजित पुलिस की गोष्ठी में लखनऊ डीजी ऑफिस से आए डीएसपी दिगंबर कुशवाहा ने शहर के पुलिसकर्मियों को ये जानकारी दी।
उन्होंने आदर्श आचार संहिता का कैसे पालन करना है, इस बारे में भी विस्तार से बताया। कहा जो भी कार्रवाई करे, उसका पूरा विवरण आलाधिकारियों को जरूर दे। गोष्ठी में एसपी पूर्वी राजकुमार, एसपी पश्चिम संजीव सुमन सहित सभी सीओ, इंस्पेक्टर, दरोगा व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।