फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dry river steeped sisters deception

सूखी गंगा के धोखे बहनें डूबीं

Tue, 17 May 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Tue, 17 May 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
Dry river steeped sisters deception
दो बच्चियों के डूबने के बाद रोते-बिलखते परिजन।   - फोटो : amarujala
कानपुर। जाजमऊ क्षेत्र में खेलते-खेलते दो सगी बहने गंगा में समा गईं। वहां मौजूद अन्य भाई-बहनों ने डूबता देख शोर मचाया और परिजनों को सूचना दी। मदद के लिए पहुंचे गोताखोरों को काफी तलाश के बाद एक शव मिला, लेकिन दूसरे का देर रात तक कोई सुराग नहीं लगा। बच्चियां गंगा को सूखा समझ आगे बढ़ती जा रही थीं।
विज्ञापन

जाजमऊ वाजिदपुर में रहने वाला ननकऊ मजदूर है। घर में पत्नी नफीसा और पांच बच्चे सायरा, जैनब, आयशा, इरफान और मुनव्वर है। सोमवार दोपहर को पांचों बच्चे घर से कुछ दूरी पर मौजूद गंगा में नहाने गए थे। पानी में नहाने के दौरान खेलते-खेलते शायरा (15) और आयशा (13) सूखी गंगा के धोखे में बीच धारा में चली गईं। इसी दौरान पानी में अचानक गहरा गढ्डा होने से दोनों गहरे पानी में समा गईं। वहां मौजूद अन्य भाई-बहनों ने शोर मचाया तो आस-पास के लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी। वीआईपी ड्यूटी से फुर्सत पा
विज्ञापन

दो घंटे बाद पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया तो आयशा का शव मिला, जबकि गोताखोर शायरा को देर रात तक तलाशते रहे लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बेटी का शव देखते ही परिजन बदहवास हो गए और गले से लगाकर रोने लगे। देर रात तक दूसरी बेटी की आश में पुलिस, परिजन समेत कई लोग घाट पर जमे रहे। चकेरी एसओ आलोक यादव ने बताया कि नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से सगी बहनें पानी में   डूबी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed