फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dry face wash made from orange peels will brighten your face

Kanpur News: संतरों के छिलके से बने ड्राई फेसवॉश से दमकेगा चेहरा

Sun, 18 May 2025 02:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Dry face wash made from orange peels will brighten your face
सीएसजेएमयू में छत्रपति शाहूजी महाराज इनोवेशन फाउंडेशन इंक्यूबेटेड में स्टार्टअप चार्ट सीस एक्सप - फोटो : संवाद
कानपुर। संतरों के छिलके से बना ड्राई फेसवॉश, जौं और हिमालयन नमक से बना स्क्रब, मुलेठी, अदरक-लहसुन सहित कई सामग्री से बना मसाज ऑयल त्वचा को निखारने में मदद करेगा। कुछ ऐसे ही आयुर्वेदिक व प्राकृतिक वस्तुओं से सौंदर्य प्रसाधन बनाने वाले छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के स्टार्टअप चार्ट सीस एक्सपोर्ट्स एलएलपी की फाउंडर नम्रता नरुला ने शनिवार को अपने ब्रांड अनारना को लॉन्च किया। बिना केमिकल के इन उत्पादों को किसी भी उम्र का व्यक्ति प्रयोग कर सकता है।
विज्ञापन

विवि के सेंटर ऑफ अकादमिक भवन में कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के दौरान वीसी, कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार यादव, उद्यमी नम्रता नरुला, अंकुर नरुला, उद्यमी बलराम नरुला सहित अन्य ने इन उत्पादों को लॉन्च किया। नम्रता नरुला ने बताया कि आयुर्वेदिक सौंदर्य प्रसाधन उत्पादों को रिटेलर व डीलर नेटवर्क के माध्यम से यूपी में विस्तार देने की योजना तैयार की गई है। उनके उत्पाद में किसी भी तरह का केमिकल नहीं है और पूर्ण रूप से स्वदेशी है। आयुर्वेदिक उत्पाद होने के कारण इनकी लाइफ भले ही कम हो, लेकिन परिणाम अच्छे हैं। आयुर्वेदिक उबटन, फेस वॉश, मॉइस्चर, कंडीशनर व कुमकुमादि अर्क तेल सहित 12 उत्पाद मार्केट में उपलब्ध रहेंगे। नम्रता ने बताया कि वह अपने बच्चों के लिए स्किन केयर के उत्पाद तैयार करती थीं। इससे ही उन्हें इस क्षेत्र में उतरने की प्रेरणा मिली। वह अभी तक अपनी वेबसाइट www.anarna.in के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों में उपलब्ध हैं। इन सभी उत्पादों को भारत में ऑनलाइन माध्यम से उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम में डॉ. शिल्पा कायस्था, डॉ. विशाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed