फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Drunk people fight in middle of the road, pick each other up and throw them down, incident captured on CCTV

Farrukhabad: सरेराह सड़क पर नशेड़ियों में मारपीट, एक-दूसरे को उठा-उठाकर पटका, कोतवाल बोले- घटना की जानकारी नहीं

Wed, 21 Aug 2024 08:27 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 21 Aug 2024 08:27 AM IST
सार

Farrukhabad News: फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में देर शाम कुछ युवक नशे में आपस में मारपीट करने लगे। साथ ही, एक-दूसरे को उठा-उठाकर सड़क पर पटक दिया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस को सूचना देने की बात पर सभी भाग निकले।

विज्ञापन
Drunk people fight in middle of the road, pick each other up and throw them down, incident captured on CCTV
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में मामूली विवाद में नशे में धुत युवक एक-दूसरे से मारपीट करने लगे। सरेराह मारपीट होते देख राहगीरों की भीड़ लग गई। घटना के कुछ देर बाद सारे युवक खुद ही चले गए। मामला फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र का है। यहां बेवर रोड भोलेपुर में देर शाम शराब के नशे में धुत युवक आपस में उलझ गए। देखते ही देखते मारपीट होने लगी।

विज्ञापन




नशेड़ियों ने एक-दूसरे को उठाकर सड़क पर पटक दिया। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सड़क पर मारपीट होती देख राहगीराें की भीड़ लग गई। किसी ने पुलिस को सूचना देने की बात कही। इतना सुनते ही नशेड़ी वहां से खिसक गए। फतेहगढ़ कोतवाल हरिश्याम सिंह ने बताया कि उन्हे घटना की कोई जानकारी नहीं है। लिखित शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed