फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   drunk groom misbehaved with people in his wedding

रात के तीन बजते ही दूल्हे ने छलकाए जाम, फिर दुल्हन ने दिखाए अपने तेवर तो उड़ गए सबके होश

Mon, 13 May 2019 07:21 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 13 May 2019 07:21 PM IST
विज्ञापन
drunk groom misbehaved with people in his wedding
सूना पड़ा गेस्ट हाउस, रखा सामान - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फर्रुखाबाद में नशेड़ी दूल्हे ने शादी में ऐसा उत्पात मचाया कि लोग हैरान रह गए। इसके बाद उसकी और उसके परिजनों की जमकर पिटाई हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे की सजावट वाली कार थाने में खड़ी करा दी। बात यहीं नहीं थमी, दुल्हन के तेवर देख दूल्हे पक्ष के लोगों के होश उड़ गए।
विज्ञापन


थाना मेरापुर के ग्राम साहबगंज निवासी ग्रामीण की पुत्री की जनपद मैनपुरी थाना घिरोर के ग्राम नाहिली निवासी युवक से शादी तय हुई। संकिसा स्थित एक मैरिज होम में स्वागत व ठहरने की व्यवस्था की गई। वहा जयमाला की रस्म हुई। रात करीब तीन बजे दूल्हे ने शराब पी ली। इस दौरान नशे वहां उसका विवाद हो गया।

विज्ञापन

इससे बरातियों के होश उड़ गए

इस पर दूल्हे ने कन्या के भाई के साढ़ूू के बेटे के ईंट मार दी। इससे उसका सिर फट गया। यह जानकारी मिलते ही कन्या पक्ष के लोगों में रोष व्याप्त हो गया। कन्या पक्ष के लोगों ने रात 3.30 बजे दूल्हे सहित सभी बरातियों को गेस्ट हाउस में बंद कर दिया और पिटाई की। हाथ में डंडा लगने से दूल्हे के बड़े भाई को चोट लगी। बरातियों की सूचना पर यूपी 100 पुलिस भोर में चार बजे गेस्ट हाउस पहुंची।

पुलिस ने दूल्हे की सजावट वाली कार को थाना मेरापुर पहुंचाया। दुल्हन ने नशेड़ी दूल्हे के साथ शादी करने से साफ मना कर दिया। इससे बरातियों के होश उड़ गए। वर-वधू पक्ष के लोगों ने थाना मेरापुर के बाहर आपस में लेन-देन के लिए पंचायत डाली। पंचायत में लेन देन वापस होने की बात पर समझौता हो गया और बिना दुल्हन के ही बरात वापस चली गई। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। कार भी छोड़ दी गई।

एक दूसरी घटना में पुलिस सुरक्षा में हुए फेरे

दूसरी घटना फर्रुखाबाद जिले में हुई जहां शाहजहांपुर जनपद के मजरिया गांव में द्वार चार के वक्त ग्रामीण व वर पक्ष में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मारपीट में एक युवक घायल हो गया। इसके बाद बरात वापस चली गई। सोमवार को पुलिस की देखरेख में वर-वधू ने फेरे लिए। 

बदायूं जनपद के छतरई गांव निवासी अंकित पुत्र श्यामपाली की शादी शाहजहांपुर जनपद के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के मजरिया निवासी पूजा पुत्री सतीश से तय हुई थी। रविवार को अंकित बरात लेकर पूजा के घर आया था। द्वारचार की रस्म के दौरान ही किसी बात को लेकर वर पक्ष व ग्रामीणों में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। इसमें एक युवक घायल हो गया। इसके बाद बरात वापस चली गई। वर पक्ष ने मिर्जापुर थाने में मामले की शिकायत की। इस पर सोमवार को दोपहर के बाद पुलिस की देखरेख में वर-वधू ने फेरे लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed