फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Drunk groom and bride refused, Stumbled while putting the garland, girl refused marriage in hardoi

नशे में दूल्हा, दुल्हन का इनकार: वरमाला डालते समय लड़खड़ाया, शादी से लड़की ने कर दिया मना, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 28 Feb 2024 03:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 28 Feb 2024 03:32 PM IST
सार

Hardoi News: वरमाला डालते समय दुल्हा लड़खड़ा गया, जिसके चलते दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। गांव से लेकर कोतवाली तक समझौते का दौर चला, लेकिन बात नहीं बनी। फिलहाल शादी नहीं हुई है और दोनों के बीच आपसी सहमति से रिश्ता खत्म हो गया है।

विज्ञापन
Drunk groom and bride refused, Stumbled while putting the garland, girl refused marriage in hardoi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में जयमाल के दौरान वरमाना डालते समय दूल्हे के लड़खड़ाने पर दुल्हन के तेवर सख्त हो गए। भांवर पड़ने से पहले ही दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसका पता चलते ही बराती सकते में आ गए और मान मनौव्वल का दौर शुरू हुआ।

विज्ञापन

बात न बनने पर पुलिस की शरण में गए, लेकिन दुल्हन ने नशा करने वाले के साथ शादी करने से इनकार कर दिया। देहात कोतवाली क्षेत्र के मदारा निवासी सुनील सिंह ने अपनी बेटी रीतिका सिंह की शादी लखीमपुर खीरी जनपद के मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से तय की थी।
विज्ञापन

मंगलवार को बरात आई थी। फिल्मी गानों पर नाचते हुए बराती दुल्हन के द्वार पहुंचे। मंगलगीतों के बीच जयमाल के दौरान दूल्हा लड़खड़ा गया। इस पर रितिका को शंका हुई और उसने अपने परिजनों से युवक के नशे में होने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों परिवारों के बुजुर्गों ने बातचीत का प्रयास किया
भांवर पड़ने की बारी आई, तो रितिका ने शादी करने से इनकार कर दिया। उसका कहना था कि जो शख्स अपनी शादी में शराब पीकर आया है। उसके साथ जिंदगी नहीं गुजार सकती। इसका पता चलने पर बरात लेकर आए लोग सकते में आ गए। दोनों परिवारों के बुजुर्गों ने बातचीत का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी।

आपसी सहमति से रिश्ता खत्म हो गया
इसके बाद बरात लेकर आए लोग देहात कोतवाली पहुंचे, लेकिन बात नहीं बनी। प्रभारी निरीक्षक अनिल सैनी ने बताया कि लड़की का कहना है कि दूल्हा नशे में था, लेकिन लड़का पक्ष के लोग इससे इनकार कर रहे हैं। फिलहाल शादी नहीं हुई है और दोनों के बीच आपसी सहमति से रिश्ता खत्म हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed