{"_id":"6544fb1d4a8a7b3182063f39","slug":"drug-addicted-constable-found-rolling-in-front-of-police-post-asked-for-pauva-from-sub-inspector-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेबाज सिपाही का तांडव: चौकी के सामने लोटता मिला...दरोगा से मांगा पउवा, गंभीर हालत में कानपुर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशेबाज सिपाही का तांडव: चौकी के सामने लोटता मिला...दरोगा से मांगा पउवा, गंभीर हालत में कानपुर रेफर
Fri, 03 Nov 2023 07:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 03 Nov 2023 07:38 PM IST
सार
Fatehpur News: चौकी के एसआई अनीश शुक्ला ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने बेहोशी हालत में देखकर उसे कानपुर हैलट रेफर किया। सिपाही के रात को हरिहरगंज चौकी के सामने पड़े होने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन
सिपाही के वायरल वीडियो का स्क्रीन शॉट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहपुर जिले में कानपुर में तैनात सिपाही वर्दी में सड़क पर लोटता नजर आया। पहले उसे हरिहरगंज चौकी के पास गुरुवार रात देखा गया। इसके बाद शुक्रवार सुबह आबूनगर चौकी के सामने रोड पर पड़ा दिखा। बेहोशी हालत में देखकर पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने कानपुर रेफर किया।
विज्ञापन
पुलिस की पीएनओ नंबर के आधार पर जांच में आया कि सिपाही धर्मेंद्र कुमार इटावा का रहने वाला है। वह कानपुर पुलिस लाइन में तैनात हैं। उसे गुरुवार रात हरिहरगंज चौकी के सामने रोड पर लोटते देखकर प्रभारी दिनेश सिंह और अन्य कर्मी पहुंचे। प्रभारी के मुताबिक उसे होश में लाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
वह शराब का पउवा मांगने लगा। उसे किसी तरह जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद सिपाही शुक्रवार सुबह आबूनगर चौकी के सामने रोड पर पड़ा मिला। चौकी के एसआई अनीश शुक्ला ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने बेहोशी हालत में देखकर उसे कानपुर हैलट रेफर किया। सिपाही का वीडियो भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन