फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Drug addict servant attacked old woman with knife

Kanpur News: नशे के लती नौकर ने वृद्धा पर किया चाकू से हमला

Mon, 06 Apr 2026 02:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Drug addict servant attacked old woman with knife
कानपुर। बादशाहीनाका थाना क्षेत्र में नशे के लती नौकर ने वृद्धा पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर नौकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। किदवईनगर एच ब्लॉक निवासी धीरज गुप्ता ने पुलिस को बताया कि बंबइया हाता निवासी 65 वर्षीय सास मंजू ओमर तीन अप्रैल की दोपहर घर में अकेली थीं। घर में काम करने वाला फीलखाना निवासी नौकर पंकज मिश्रा पहुंचा। चाय पिलाने के लिए कहा तो उन्होंने अपनी आधी चाय उसे दे दी। नौकर पंकज ने सास से ठंडा पानी मांगा। वह पानी निकलने के लिए जाने लगीं तो नौकर ने सास पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। धमकी देकर भाग निकला। बादशाहीनाका थाना प्रभारी राहुल कटियार ने बताया कि नौकर पंकज मिश्रा को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed