फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Drug addict molests girl, throws her on the ground when she protests, incident captured in CCTV, five suspects

Kanpur: नशेबाज ने युवती संग की छेड़खानी, विरोध पर जमीन पर गिराया, घटना CCTV में कैद, पांच संदिग्धों से पूछताछ

Fri, 17 May 2024 10:20 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 17 May 2024 10:20 AM IST
सार

Kanpur News: रावतपुर थाना क्षेत्र में एक नशेबाज ने युवती से छेड़खानी कर दी। वहीं, विरोध करने पर युवती को जमीन पर गिरा दिया। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
Drug addict molests girl, throws her on the ground when she protests, incident captured in CCTV, five suspects
वीडियो ग्रैब - फोटो : एक्स

विस्तार

कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में नशेबाज ने घर जा रही युवती से छेड़खानी कर उसे सड़क पर गिरा दिया। रावतपुर के एम ब्लॉक निवासी युवती के अनुसार, 14 मई की रात आठ बजे वह सब्जी लेकर घर लौट रही थी। तभी शराब ठेके से कुछ दूर नशे में धुत युवक उसे पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा और विरोध करने पर जमीन पर गिरा दिया। राहगीरों को आता देख युवक भाग निकला।

विज्ञापन

घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद डीसीपी पश्चिम विजय ढुल मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल पर लगे कैमरे से फुटेज निकलवाए। रावतपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर फुटेज के आधार पर पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed