फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Drones flown over villages in search of cyber fraudsters.

Kanpur News: साइबर ठगों की तलाश में गांवों में उड़ाया ड्रोन

Thu, 16 Jul 2026 02:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Drones flown over villages in search of cyber fraudsters.
कानपुर। सीवाई वज्र अभियान के तहत बुधवार को डीसीपी अपराध श्रवण कुमार व एडीसीपी अंजलि विश्वकर्मा के नेतृत्व में स्वॉट, सर्विलांस टीम, थाना सचेंडी पुलिस और पीएसी के साथ सचेंडी के ग्रामीण क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान साइबर ठगों की पकड़ने के लिए चलाया गया। पुलिस ने ड्रोन उड़ाकर साइबर ठगों की तलाश की। बताया जाता है कि पुलिस ने घेराबंदी कर करीब 10 गांवों से 13 संदिग्धों को उठाया है। टीम ने कई संदिग्ध मोबाइल और वाहन भी कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार पुलिस की टीम ने सचेंडी के गज्जापुरवा, ठाकुरदास का पुरवा, सोजी, वंदीरुरवा, कैंधा आदि 13 गांवों में ड्रोन उड़ाकर और घर-घर तलाशी लेकर संदिग्धों की धरपकड़ की है। सर्विलांस टीम प्रभारी सतीश चंद्र यादव ने बताया कि कई दिनों से शिकायत आ रही थी कि कुछ साइबर ठग लोगों को डरा-धमकाकर या लालच देकर उनसे लाखों रुपये की साइबर ठगी कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिन मोबाइल नंबरों से ठगी के शिकार लोगों को फोन किए गए हैं उनके मोबाइल नंबरों की लोकेशन इन्हीं गांवों के आसपास की है। कुछ संदिग्ध मौके से भाग निकले। उनकी ड्रोन से तलाश की जा रही है। एडीसीपी अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि संदिग्धों से पूछताछ के बाद सैकड़ों म्यूल खातों में लाखों के ट्रांजक्शन का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed