फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Driver falls from tractor on uphill climb, dies after tractor overturns

Kanpur News: चढ़ाई पर ट्रैक्टर से गिरा चालक, ट्रैक्टर पलटने से दबकर मौत

Thu, 28 May 2026 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Driver falls from tractor on uphill climb, dies after tractor overturns
फोटो-22- गौतम। फाइल फोटो
सांडी। थाना क्षेत्र के बखरिया में चढ़ाई पर मिट्टी भरी ट्रॉली के ट्रैक्टर से चालक गिर गया। इसके बाद पलटे ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। घटना बृहस्पतिवार सुबह की है।
विज्ञापन

बखरिया निवासी गौतम (30) खेती करते थे। इन दिनों गौतम अपने घर में मिट्टी का भरान कर रहे थे। इसके लिए वह अपने खेत से ही मिट्टी निकाल रहे थे। पिता रामकिशुन ने बताया कि बृहस्पतिवार को गौतम ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर अपने खेत गए थे। वहां से मिट्टी भरकर घर ले जा रहे थे। गांव में चढ़ाई पर गौतम ट्रैक्टर से नीचे जा गिरे। इसके बाद ट्रैक्टर उन्हीं पर पलट गया। नीचे दबकर उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिवार में पत्नी सुधा और एक साल की बेटी है। प्रभारी निरीक्षक बसंत राम ने बताया कि घटना की जानकारी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

फोटो-22- गौतम। फाइल फोटो

फोटो-22- गौतम। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed