{"_id":"5e82cbda8ebc3e72bb688911","slug":"driver-dies-due-to-tempo-overturned-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: बेकाबू टेंपो खाई में पलटी, चालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: बेकाबू टेंपो खाई में पलटी, चालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 31 Mar 2020 10:32 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 31 Mar 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले के सवायजपुर में मंगलवार को बेकाबू टेंपो खाई में पलट गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल टेंपो चालक को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह घटना लोनार थाना क्षेत्र के कस्बा सवायजपुर के पास की है। हादसे में टेंपो चालक राममूर्ति (26) पुत्र रामकिशोर निवासी खितौली थाना की मौत हुई है। मृतक के भाई राजवीर ने बताया कि राममूर्ति अविवाहित था। टेंपो चला कर जीवन यापन करता था। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।