{"_id":"68ac2909319626b2c10601c1","slug":"driver-beat-up-traffic-cop-when-auto-coming-from-opposite-direction-was-stopped-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: विपरीत दिशा में आ रहे ऑटो को रोका तो चालक ने ट्रैफिक सिपाही से की मारपीट, वर्दी फाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: विपरीत दिशा में आ रहे ऑटो को रोका तो चालक ने ट्रैफिक सिपाही से की मारपीट, वर्दी फाड़ी
Mon, 25 Aug 2025 03:15 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 25 Aug 2025 03:15 PM IST
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता ट्रैफिक सिपाही
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्याणपुर थानाक्षेत्र में सोमवार को विपरीत दिशा में आ रहे ऑटो को ट्रैफिक सिपाही ने रोका तो चालक ने ट्रैफिक सिपाही के साथ धक्का-मुक्की कर वर्दी फाड़ दी। उनसे मारपीट कर सड़क पर गिरा दिया। सिपाही ने ऑटो चालक की शिकायत कल्याणपुर पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
कल्याणपुर इंद्रानगर मोड़ के पास ट्रैफिक सिपाही संजय ड्यूटी पर तैनात थे। ट्रैफिक सिपाही के अनुसार सोमवार को ट्रैफिक का लोड अधिक होने के कारण वह जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान एक ऑटो चालक विपरीत दिशा में इंद्रा नगर मोड़ की ओर आ रहा था। उन्होंने उसे रोका तो चालक ने उनसे गालीगलौज की। विरोध करने पर अभद्रता करते हुए मारपीट कर धक्का देकर फरार हो गया। मारपीट में ट्रैफिक सिपाही की वर्दी फट गई। पीड़ित सिपाही ने मामले की जानकारी कल्याणपुर पुलिस को दी। आनन-फानन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कल्याणपुर इंस्पेक्टर अजय मिश्रा ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम राजकीय उन्नयन बस्ती निवासी अजय बताया है, आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।