{"_id":"509c4c9c41652e551668d2f92e3bc252","slug":"drinking-water-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामसभा के ग्रामीणों को मिलेगी स्वच्छ पेयजल की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामसभा के ग्रामीणों को मिलेगी स्वच्छ पेयजल की सौगात
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
Updated Tue, 16 Jun 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड सभागार में विभिन्न गांवों में पेयजल की समुचित व्यवस्था के लिए
विज्ञापन
ग्राम सभा के निर्वाचित सदस्यों की एक विशेष कार्यशाला आयोजित की गई।
इसमें सदस्यों को गांव में पानी की व्यापक व्यवस्था कैसे बनाई रखी जाए इसकी
विस्तार से जानकारी दी गई।
ग्राम्य विकास संस्थान लखनऊ के तत्वाधान में सोमवार को ब्लाक खंड कार्यालय में विभाग के ट्रेनर सुनील कुमार श्रीवास्तव ने क्षेत्र के करीब तीन दर्जन ग्राम सभाओं के सदस्यों को ग्राम पेयजल समिति के कार्यों को बारे में बताया। उन्होंने आए सदस्यों से सरकार की प्रत्येक गांव में ओवरहेड टैंक बनवाने की योजना के बारे में भी जानकारी दी।
बताया कि गांव में पानी की टंकी बन जाने से उसके रख-रखाव और संचालन की जिम्मेदारी भी ग्रामीणों को सौंपी जाएगी। पानी का इस्तेमाल कैसे किया जाए, घर के यूज पानी का इस्तेमाल सिचाई में कैसे हो इसके बारे में भी बताया गया।
जल्द ही विभाग के द्वारा गांवों में ओवर हेड टैंकों का निर्माण वरीयता के आधार पर शुरू कर दिया जाएगा। हर ग्रामीण के घर तक शुद्ध पानी पहुंच सके इसके लिए पाइप लाइन भी डाली जाएगी।
ग्रामीणों के द्वारा पंचायत चुनावों में चयनित सदस्यों को ही ग्राम पेयजल समिति और स्वच्छता समिति का जिम्मा उठाएंगे इसलिए गांव में प्रत्येक स्तर पर उन्हें आगे आना होगा।
तीन दिवसीय कार्यशाला में विभाग के वक्ता इंजीनियर सुभाष चंद्र सिंह और रीता शर्मा सहित हलपुरा ग्राम प्रधान गोपी चंद्र सहित कई ब्लाक कर्मी मौजूद रहे।